Categories: देश

Delhi Mayor Election: मेयर चुनाव के पहले BJP और AAP पार्षद भिड़े एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी

दिल्‍ली की ‘छोटी सरकार’ का मुखिया चुने जाने से पहले बवाल हो गया। सिविक सेंटर में मेयर चुनाव के पहले, आम आदमी पार्टी के सदस्‍यों ने खूब हंगामा किया। वे पीठासीन अधिकारी के मनोनीत सदस्‍यों को पहले शपथ दिलाए जाने से नाराज थे। वोटिंग शुरू होने से पहले, AAP और बीजेपी के पार्षदों में धक्‍का मुक्‍की भी हुई। इस दौरान नारेबाजी की गई और पर्चे उछाले गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेयर के अलावा डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमिटी के 6 सदस्यों का चुनाव भी आज ही होगा। डिप्टी मेयर के पद पर मटिया महल वॉर्ड के आप के पार्षद आले मोहम्मद इकबाल का मुकबाला बीजेपी के प्रत्याशी कमल बागड़ी से होगा, जो राम नगर वॉर्ड से पार्षद हैं। इनके अलावा स्टैंडिंग कमिटी के 6 सदस्यों के पद के लिए 7 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। इनमें आप के 4 और बीजेपी के 2 उम्मीदवार हैं। गजेंद्र दराल ने पहले निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा था, लेकिन अब वह बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago