मध्यप्रदेश

बढ़ती महंगाई के बीच मध्यप्रदेश में लोगों को बिजली का झटका, प्रदेश में फिर बढ़े बिजली के दाम

 मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश  के लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। राज्य में बिजली की दरें (Electricity Rates) एक बार फिर बढ़ा दी गई हैं। राज्य विद्युत नियामक आयोग (State Electricity Assessment Commission) ने मंगलवार को घरेलू बिजली दर में 6 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है।  नई दरें एक हफ्ते बाद अगले बिल सायकिल से लागू होंगी।  हर तिमाही फ्यूल कास्ट एडजेस्टमेंट (FCA) के नियमानुसार यह वृद्धि की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बिजली विभाग से रिटायर इंजीनियर राजेंद्र अग्रवाल के मुताबिक नई दरें लागू होने के बाद घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के बिल में चारों स्लैब में 6 पैसे प्रति यूनिट का अंतर आएगा।  बता दें कि महीने भर में 300 यूनिट खपत करने वाले बिजली उपभोक्ताओं को अब अपने बिल में 38 रुपए ज्यादा देने होंगे। वहीं, 200 यूनिट खपत वालों को 25 रुपए ही ज्यादा देने होंगे।  राज्य विद्युत नियामक आयोग ने मंगलवार को नया टैरिफ ऑर्डर जारी कर दिया है।  नई दरें एक हफ्ते बाद लागू होंगी।

कृषि और उच्च दाब के बिल में 10 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि

कृषि और अधिक हॉर्स पावर की बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को बिल में मात्र दस पैसे प्रति यूनिट का इजाफा किया गया है. घरेलू सहित सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को मिलाकर दरों में कुल मिलाकर 1.65% का इजाफा हुआ है. इसके साथ ही फिक्स चार्ज को भी बढ़ाया गया है. 30 यूनिट बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं से न्यूनतम चार्ज नहीं लिया जाएगा. घरेलु श्रेणी के उपभोक्ताओं को न्यूनतम चार्ज पहले की तरह 139 रुपए देना अनिवार्य किया गया है।

नई दरों के मुताबिक टैरिफ

0 से 50 यूनिट तक की दर 4.21 रुपए से बढ़ाकर 4.27 रुपए कर दी गई है।
51 से 150 यूनिट तक की दर 5.17 रुपए से बढ़ाकर 5.23 रुपए कर दी गई है।
151 से 300 यूनिट तक दर 6.55 रुपए से बढ़ाकर 6.61 रुपए कर दी गई है।
300 यूनिट से ज्यादा खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए दर 6.74 रुपए से 6.80 रुपए कर दी गई है।

हालांकि जबलपुर के एनजीओ ने फ्यूल कॉस्ट एडजस्टमेंट के नाम पर हर 3 महीने में बिजली के दाम बढ़ाए जाने को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (MP High Court) में चुनौती दे रखी है।  एनजीओ नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच का आरोप है कि यह सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का उल्लंघन है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago