Categories: भोपाल

बरकतउल्ला विश्विद्यालय में “इक्वालाइज- हम चलेंगे साथ-साथ” कार्यक्रम का आयोजन

औरो से अलग हूँ मगर, इंसान हूँ मैं भी…
कुदरत ने रचा है मुझे न जाने किस मिट्टी से, भीतर अँधेरा है, खाली मकान हूँ मैं भी,
मुझ पर हंसने वालो ज़रा सोच कर देखो, औरो से अलग हूँ मगर इंसान हूँ मैं भी ..

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा

जबलपुर से ट्रांसजेंडर समुदाय की प्रतिनिधि अब्दुल रहमान उर्फ़ चन्दा ने जब अपनी गज़लें पेश की तो लोगो ने उन्हें खूब सराहा। अपने समुदाय के लोगो की जिंदगी और एहसासों को अपने शेरो के माध्यम से उन्होंने बखूबी पेश किया, तो वहीं बालाघाट से आये कवि रवि नवानी ने बेटी और माँ पर रचना प्रस्तुत की। भोपाल के उभरते युवा चित्रकार नरेन्द्र पखारे और इंदौर की युवा प्रतिभा सुश्री संजना शर्मा की पेंटिंग्स को भी युवाओ ने बहुत पसंद किया। मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियन्त्रण समिति द्वारा युवा दिवस के अवसर पर एनएसएस के सहयोग से बरकतउल्ला विश्विद्यालय के ज्ञान-विज्ञान भवन सभागार में “इक्वालाइज- हम चलेंगे साथ-साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को सामान अधिकार और सम्मान अवसर की एडवोकेसी करना था। इसी उद्देश्य के अनुसार कार्यक्रम में विभिन्न युवाओ को अपनी कला को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया। इंदौर भोपाल जबलपुर, सागर और बालाघाट में एड्स नियन्त्रण कार्यक्रम में सहयोग कर रही संस्थाओ के युवा प्रतिनिधि नीरज मोहन निज्जो ने आकर्षक क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया तो वहीँ विद्या अहिरवार ने राजस्थानी नृत्य और हरिमोहन राठोर ने राई नृत्य से दर्शको का मन मोह लिया। भोपाल के ज्ञान थापा ने अपने गीत से कार्यक्रम में एक नया रंग भर दिया तो वहीं एनएसएस के छात्र-छात्राओ द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और संदेशो पर आधारित नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति को युवाओ और सभी अधिकारियो ने विशेष रूप से सराहा।

व्यक्ति उम्र से युवा नहीं होता अपितु अपने विचार और व्यवहार से युवा होता है – डॉ. एस के जैन

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. एस के जैन, कुलपति बरकतउल्ला विश्विद्यालय के ज्ञान-विज्ञान भवन सभागार में “इक्वालाइज- हम चलेंगे साथ-साथ” कार्यक्रम का आयोजन विश्विद्यालय ने कहा कि व्यक्ति उम्र से युवा नहीं होता अपितु अपने विचार और व्यवहार से युवा होता है। कुलपति जैन ने युवाओं से आह्वान किया कि जागरूकता की जो गतिविधियां रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से की जा रही हैं आप उसके सशक्त दूत हैं आपके इन प्रयासों से ही आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश और भारत निर्माण की परिकल्पना साकार होगी। जीवन में अपने उद्देश्यों के प्रति सजग होकर आप काम करें वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति की परियोजना संचालक श्रीमती सुरभि गुप्ता ने युवाओ को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और विचारो को सदा सामयिक और प्रेरणास्पद बताते हुए कहा कि छोटी-छोटी आदते व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण में बड़ी भूमिका निभाती हैं। आधुनिक जीवनशैली कितनी ही आकर्षक क्यों न हो भारतीय मूल्यों और परम्पराओ के महत्व को नकारा नहीं जा सकता। एचआईवी पोजिटिव व्यक्तियों एवं उनके परिजनो तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार और सामान अवसर प्राप्त होना चाहिए. किसी के साथ भेदभाव न हो यह हम सब को सुनिश्चित करना होगा।

राष्ट्रीय सेवा योजना की राष्ट्र निर्माण और युवाओ के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका -डॉ. आर के विजय

डॉ. आर के विजय ने एनएसएस की राष्ट्र निर्माण और युवाओ के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि एड्स नियन्त्रण कार्यक्रम में भी रेड रिबन क्लबो के माध्यम से एनएसएस सतत सहयोग़ प्रदान कर रहा है।

एचआईवी के साथ जी रहे लोगों के प्रति समाज का नजरिया बदलने की आवश्यकता- सविता ठाकुर

कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए समिति की सयुक्त संचालक सविता ठाकुर ने बताया कि एचआईवी के साथ जी रहे व्यक्तियों, उनके परिवारजनों तथा एचआईवी की दृष्टी से अन्य महत्वपूर्ण समुदायों की एड्स नियन्त्रण कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके प्रति समाज का नजरिया बदलने की आवश्यकता है ताकि वे भी समान रूप से शिक्षा स्वस्थ्य एवं रोज़गार जैसे मूलभूत अधिकारों का समुचित उपयोग कर सकें। उपसंचालक डॉ, अंकिता पाटिल ने रुचिकर क्विज के माध्यम से एचआईवी -एड्स की जानकारी युवाओ को प्रदान की।

इक्वलाइज कार्यक्रम के आयोजन में राहुल सिंह परिहार का महत्त्व पूर्ण योगदान

राहुल सिंह परिहार कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस द्वारा कार्यक्रम का समन्वय किया गया। कार्यक्रम में भोपाल के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं एवं विभिन अशासकीय संस्थाओ के प्रतिनिधियों सहित बहुत लोगो ने सहभागिता की। समिति द्वारा सभी कलाकारों का सम्मान भी किया गया।

Anand

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

2 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

2 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

3 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

1 month ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago