आज सुबह राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच सांबा जिले के विजयपुर से जम्मू की तरफ आगे बढ़ी। ‘भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को अपने 129वें दिन में प्रवेश कर गई। अधिकारियों ने बताया कि 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में संपन्न होगी। राहुल गांधी उस दिन एक विशाल रैली में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल पूर्व मंत्री तारिक हामिद कर्रा और जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष जी ए मीर के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने तिरंगा लेकर विजयपुर में जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर राहुल के साथ पदयात्रा की।
22 किलोमीटर की यात्रा के बाद यात्रा जम्मू के सतवारी चौक पहुंचेगी जहां राहुल एक जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर रात्रि विश्राम के लिए सिधरा जाएंगे।
अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रा सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर सरूर पहुंची जहां ‘भारत यात्री नाश्ते के लिए रुके। एक अधिकारी ने बताया कि कड़ाके की ठंड के बीच अपनी ट्रेडमार्क सफेद रंग की टी-शर्ट पहनकर पदयात्रा करने वाले राहुल के अगले कुछ घंटों में जम्मू शहर की सीमा में प्रवेश करने की उम्मीद है।
यात्रा के दौरान सड़क किनारे खड़े लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल का उत्साहवर्धन किया। यातायात पुलिस ने राजमार्ग और शहर में अन्य सड़कों पर वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए विस्तृत परामर्श जारी किया है। बीते शनिवार को जम्मू शहर के बाहरी इलाके में नरवाल क्षेत्र में दो बम विस्फोट के बाद केंद्र-शासित प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…