देश

बीना के पास RKMP-निजामुद्दीन वंदे भारत ट्रेन में आग लगी, जानिए मध्य प्रदेश में कब-कब शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस

भोपाल। वंदे भारत एक्सप्रेस जब से मध्यप्रदेश में शुरू हुई है, तब से किसी ना किसी हादसे या साजिश का शिकार हुई है। भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन  के C-14 कोच में सोमवार सुबह आग लग गई। आग कोच के नीचे लगे बैटरी बॉक्स में लगी थी।  आग की खबर से ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर बीना नगर पालिका व रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग को बुझाया। बीना से रेलवे ने दुर्घटना राहत यान भी मौके के लिए रवाना किया। इन घटनाओं से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को असुविधा हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानते हैं आखिर कब- कब  हादसे व साजिश का शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस

17 जुलाई- ट्रेन के सी-14 कोच में लगी आग

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच की बैटरी में अचानक कुरवाई कैथोरा स्टेशन के पास आग लग गई। आग की खबर से ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर बीना नगर पालिका व रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग को बुझाया। बीना से रेलवे ने दुर्घटना राहत यान भी मौके के लिए रवाना किया।

21 जून- यात्रियों को टूटा मिला ट्रेन के अंदर का कांच

वंदे भारत एक्सप्रेस का चेयर कार श्रेणी का किराया 1735 रुपये व एक्जीक्यूटिव श्रेणी में किराया 3185 रुपये है। इस तरह यह देश की महंगी ट्रेनों में शुमार की जाती है, इसलिए इस ट्रेन की सुरक्षा का जिम्मा भी ईमानदारी से निभाना चाहिए। 21 जून को ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी के चलते दो कोच के कांच टूट गए, इससे महंगा किराया देकर सफर कर रहे यात्रियों को असुविधा हुई।

10 जून- असामाजिक तत्वों ने पत्थर मारकर तोड़े कांच

रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के बीच चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर मारे जा रहे हैं, जिससे पांच कोच के 30 कांच को नुकसान पहुंचा है। पत्थरबाजी की इस घटना से यात्री दहशत में आ गए। पत्थरबाजी की यह घटना ग्वालियर से हजरत निजामुद्दीन के बीच हुई। भोपाल रेल मंडल ने ट्रेन के इन कांचों को बदलवा दिया है।

27 अप्रैल- वंदे भारत ट्रेन के इंजन का बोनट खुला

27 अप्रैल को ग्वालियर के डबरा में अचानक रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन के इंजन का बोनट खुल गया। उसके बाद जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर बोनट को ठीक किया। ट्रेन करीब 15 से 20 मिनट तक रुकी रही और यात्रियों को असुविधा हुई।

28 मई- वाशरूम के पाइप हुए क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली से चलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की ओर जा रही वंदे भारत ट्रेन लगभग 20 मिनट करोंदा स्टेशन पर खड़ी रही। बताया जाता है कि ट्रेन के एक कोच के वाशरूम के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए थे। ट्रेन ड्राइवर ने किसी जानवर के ट्रेन से टकराने की बात कही थी। ट्रेन करोंदा स्टेशन पर लगभग 20 मिनट तक खड़ी रही। उसके बाद कमलापति रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों को असुविधा हुई।

nobleexpress

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

2 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

2 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

3 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

1 month ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago