भोपाल। टेकस्टॉलवॉर्ड्स एक सॉफ्टवेयर कंपनी है जिसका मुख्य कार्यालय मुंबई में और इसकी एक ब्रांच दुबई में भी 2017 से कार्यरत है। टेकस्टॉलवॉट्स सॉफ्टवेयर कंपनी ने भोपाल में अपने नए कार्यालय का शुभारंभ किया है। कार्यालय का उद्घाटन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के द्वारा किया गया । मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने मध्य प्रदेश शासन की सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और कहा भविष्य में आई टी के क्षेत्र में और अधिक संख्या में लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
टेकस्टॉलवॉर्ड्स के संस्थापक शैलेश मेहता ने कंपनी के विजन एवं नए शुरू होने वाले वेंचर टेक पाठशाला के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दी । टेकस्टॉलवॉर्ड्स कंपनी का मुख्य कार्यालय मुंबई में एवं एक ब्रांच दुबई में 2017 से कार्यरत है। उन्होंने यह भी बताया की कंपनी में अभी 200 से ज्यादा इंजिनियर कार्यरत हैं। समारोह में क्षेत्रीय पार्षद शिखा मोनू गोहल ने भी संस्थापक और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी ।
टेक्स्टालवर्ट्स के सह-संस्थापक प्रशांत मोरे और सोहेल तंबोली ने भी टेकस्टॉलवॉर्ट्स टीम के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया और कहा नया कार्यालय हमारे बढ़ते हुए व्यापार एवं उद्यमिता के संकेत के रूप में खड़ा होता है, और हमारे ग्राहकों के साथ सुविधाजनक संबंध स्थापित करने में हमारी मदद करेगा। कंपनी के सह-संस्थापक विजय पवार ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कम्पनी के मैनेजर इंजीनियर अभिषेक त्रिवेदी भी उपस्थित रहे और अपने शब्द कौशल से कार्यक्रम का संचालन किया ।
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…