विदेश

रेगिस्तानी मुल्क में बाढ़ जैसे हालात, एक दिन की बारिश में ही पानी-पानी हुआ दुबई

UAE Rain। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और उसके आसपास के देशों में मंगलवार को जमकर बारिश हुई। बारिश इतनी तेज हुई की कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। भारी बारिश के चलते यूएई में प्रमुख राजमार्गों के कुछ हिस्सों में लबालब पानी भर गया और पूरे दुबई में सड़कों पर खड़े वाहन पानी में डूबे नजर आए।

कितनी हुई बारिश

बता दें कि दुबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को महज 12 घंटों के अंदर लगभग 100 मिलीमीटर और 24 घंटों में कुल 160 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि दुबई शहर में पूरे साल में लगभग 88.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है। आसान भाषा में कहें तो दुबई में पूरे साल में जितना बारिश होता है, उतना एक दिन में हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बीते मंगलवार की सुबह दुबई, अबू धाबी और शारजाह सहित देश के बड़े हिस्से के लिए मौसम की चेतावनी जारी की थी. वहीं दुबई पुलिस ने आम जनता को कुछ सड़कों पर नहीं जाने की सलाह दी है।

दुबई और आसपास बारिश का बम क्यों फटा?

दुबई और उसके आसपास के देशों में बेहद धीमी गति में साउदर्न जेट स्ट्रीम बह रही है। यह एक ऐसी वायुमंडलीय हवा है, अपने साथ गर्मी लेकर आती है।  दुबई और उसके आसपास समंदर है. जहां धूल के तूफान आते रहते हैं। धूल अपने आप में क्लाउड सीडर है। जिसे विज्ञान की भाषा में कंडेनसेशन न्यूक्लियाई कहते हैं।

यानी क्लाउड सीडिंग इसलिए गड़बड़ हुई क्योंकि इसके साथ बहुत ज्यादा धूल के कण शामिल हो गए।  जिससे ये आपदा आई है।  जलवायु में बढ़ती गर्मी की वजह से बारिश की ऐसी घटनाएं अब आम बात हो गई हैं. दुबई में ऐसी घटनाएं अब दोगुनी गति से होंगी। इस बारिश ने 75 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है।

 

 

 

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

15 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago