देश

Ayodhya Ramnavami :अयोध्या के मंदिर में भव्य और दिव्य नजारा रामलला का हुआ सूर्यतिलक

अयोध्या : आज देशभर में धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है।इस बार की रामनवमी बहुत विशेष है क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है ।  इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है  । रामलला का सूर्याभिषेक हो रहा है । इस मौके पर राम मंदिर का विशेष श्रृंगार किया गया है। रामनवमी के मौके पर राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे।ऐसे में मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई है। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक किया जाएगा। राम मंदिर में इस समय अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। आस्था और विज्ञान के संगम से रामलला का सूर्याभिषेक किया गया।इस दौरान रामलला का ललाट सूर्य की किरणों से जगमग हो उठा। 500 साल के इतिहास में पहली बार श्रीराम का सूर्याभिषेक हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामनवमी के लिए विशेष परिधान में हैं रामलला

आज के विशेष मौके के लिए रामलला की विशेष परिधान डिजाइन की गई है, जो पीले पीतांबर रंग की है।  इसमें खादी और हैंडलूम का इस्तेमाल किया गया है।  इस परिधान को तैयार करने में वैष्णो संप्रदाय के प्रतीकों का इस्तेमाल किया गया है।  साथ ही गोल्ड और सिल्वर धागों का इस्तेमाल हुआ है।  रामलला के वस्त्रकार मनीष त्रिपाठी का कहना है कि रामलला के परिधान को तैयार करने में 20 से 22 दिन का समय लगता है। रामलला के वस्त्रों में मखमली कॉटन का इस्तेमाल किया जाता है ताकि अंदर से मुलायम  रहे।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago