Categories: भोपाल

वन बल प्रमुख की पत्नी ने कटवाए 29 पेड़ तो निगम ने लगाया 1.90 लाख का जुर्माना

मध्य प्रदेश में हर रोज पौधारोपण कर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पूरे देश को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। तो दूसरी तरफ ऐसे लोग भी हैं, जो पेड़ों की अंधाधुंध कटाई करने से पहले एक पल को सोच भी नहीं रहे और शहर की हरियाली उजाड़ रहे हैं। भोपाल के दानिश में जहां एक वन बल प्रमुख  आरके गुप्ता की पत्नी कीर्ति गुप्ता है जिहोने 29 पेडों की कटाई कर थी । अब निगम ने उनपर 1.90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पेड़ों का संरक्षण कर रहीं महिलाओं ने किया था कटाई का विरोध

बीते कई वर्षों से इन पेड़ों का संरक्षण कर रहीं महिलाओं ने इसका विरोध कर इंटरनेट मीडिया में इसे वायरल करते हुए पर्यावरणविदों से मदद मांगी है। साथ ही ट्वीट कर मुख्यमंत्री से भी इसकी शिकायत की है। दानिश नगर निवासी अंशू गुप्ता ने बताया कि कालोनी की महिलाओं द्वारा कई वर्षों के संघर्ष के बाद नगर निगम ने इस पार्क को विकसित किया था। पार्क के बाहर और अंदर सौ से भी ज्यादा छोटे-बड़े पेड़ लगे हुए हैं। आधे से ज्यादा पेड़ों की उम्र 30 साल से भी ज्यादा है।

                                                                   

छंटाई की अनुमति लेकर काट दिए पेड़

कीर्ति गुप्ता ने पिछले साल मई में नगर निगम से 68 पेड़ों की छटाई के लिए निगम से अनुमति मांगी थी। दानिश नगर में जिस पार्क में पेड़ों को काटा गया है वह नगर निगम ने विकसित कराया और सार्वजानिक स्थल है । ऐसे में यहां पेड़ों को काटने की अनुमति किसी व्यक्ति को नहीं दी जा सकती है। पेड़ों की कटाई कराने की जरूरत होने पर कालोनी विकास समिति निगम में पेड़ों की छंटाई के लिए आवेदन कर सकती है। निगम ने उन्हें पेड़ों की छटाई की परमिशन भी दे दी। लेकिन महिला ने इसका उल्लघंन करते हुए, महिला ने 29 पेडों की कटाई कर दी और 9 पेड़ों की गहरी छटाई कर दी।

1.90 लाख का ठोका जुर्माना

महिला द्वारा अंधाधुंध कटाई को लेकर नगर निगम की त्वरित कार्रवाई देखने को मिली है। 29 पेड़ों की कटाई और 9 पेड़ों की गहरी छटाई को लेकर निगम ने 5 हज़ार रुपये प्रति पेड़ के हिसाब से 1 लाख 90 हज़ार का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही काटे गए पेड़ों की एवज में चार गुना वृक्षारोपण करने के निर्देश भी महिला को दिए गए है, साथ ही काटे गए वृक्षों की लकड़ी निगम के टोर में जमा कराने का आदेश दिया हैं।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago