जानिए मध्यप्रदेश में किस विभाग ने अनुकंपा नियुक्ति रोकने कलेक्टरों को सर्कुलर जारी किए

राज्य सरकार ने नए साल के आगाज के साथ अनुकंपा नियुक्तियों को लेकर अहम फैसला लिया है। जल संसाधन विभाग ने अनुकंपा नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। इस संबंध में मध्य प्रदेश के विभिन्न कलेक्टरों को अनुकंपा नियुक्ति देने से रोकने के लिए एक सर्कुलर जारी किया गया है। इस सर्कुलर में प्रमुख अभियंता मदन सिंह डाबर ने अपने क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने कलेक्टर को रिक्त पदों की जानकारी न दें, ताकि कलेक्टर किसी भी प्रकार की अनुकंपा नियुक्ति न कर पाए। विभागीय संरचना में अधिक संख्या में पद भरे हुए हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी पद हैं जो आगे जाकर समाप्त हो जाएंगे। इन पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने पर रोक लगाई गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रमुख अभियंता मदन सिंह डाबर ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा है कि विभाग में सहायक वर्ग-3, भृत्य एवं अन्य संवर्ग के कर्मचारियों के पदों को मप्र शासन द्वारा सांख्येत्तर (ऐसे पद जो आगे जाकर समाप्त कर दिए जाएंगे) घोषित किया है जिससे मंडल कार्यालय, संभागीय कार्यालय में इन पदों की रिक्तता होगी, लेकिन विभागीय संरचनाओं में अधिक संख्या में कार्यरत कर्मचारियों से पद भरे हुए हैं।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago