Categories: देश

Go First Flight : एयरपोर्ट बस में इंतजार करते 54 यात्रियों को छोड़ उड़ा विमान

इन दिनों एयरलाइंस किसी न किसी घटना को लेकर चर्चा में हैं। फ्लाइट्स में मारपीट से लेकर पेशाबकांड तक की खूब चर्चा हुई है। अब सोमवार को एक अजीब घटना सामने आई। विमानन कंपनी गो फर्स्ट का विमान सोमवार को 54  यात्रियों को लिए बगैर ही दिल्ली रवाना हो गया। ये यात्री विमान में चढ़ने के लिए शटल बस में ही इंतजार करते रह गए। इस घटना को लेकर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन से रिपोर्ट मांगी है। कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि बस में सवार यात्री बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली उड़ान में चढ़ नहीं पाए। यह उड़ान सोमवार को शाम छह बजकर 40 मिनट पर वहां से रवाना हुई थी। चेकइन और सुरक्षा की जांचके बाद यात्री चार बसों में सवार होकर टरमैक में इंतजार कर रहे थे जो उन्हें पार्क किए गए विमान तक ले जाने वाली थी। एयरलाइन ने चार घंटे बाद फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। अब इस घटना पर विमानन नियामक डीजीसीए ने रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि उचित कार्रवाई की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बस में सवार 54 यात्री रह गए –
एक यात्री ने ट्वीट किया कि बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली जी8 116 उड़ान यात्रियों को लिए बगैर ही रवाना हो गई. एक बस में सवार 54 यात्री यहीं रह गए और विमान सिर्फ एक बस के यात्रियों को लेकर चला गया…. डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमने एयरलाइन से रिपोर्ट मांगी है. उचित कार्रवाई की जाएगी।

Anand

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

3 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

3 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

4 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

2 months ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

7 months ago