सीडी पर सियासत : नेता प्रतिपक्ष सिंह का शर्मा को सीडी देखने का न्यौता

चुनावी साल में सीडी पर सियासत गरमाती जा रही हैं। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने वीडी शर्मा को सीडी देखने घर आने का न्यौता दिया है। वहीं, सिंह के बयान पर वीडी शर्मा ने वह एक जिम्मेदार पद पर बैठे है। मैं उनके बयान की निंदा करता हूं। कोतमा से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ के मैं हूं डान गाने पर हवाई फायर करने के मामले में कार्रवाई पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बीजेपी और आरएसएस नेताओं की सीडी उनके पास होने के बयान के बाद से सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष के बयान पर बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनको सीडी सार्वजनिक करने की चुनौती दी थी। इस पर गोविंद सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग करके अपनी पत्नी को जबलपुर से लोकर भोपाल में प्रतिनियुक्ति कराना उनकी हैसियत है। मैं उनको अपने निवास पर आमंत्रित करता हूं। मैं उनका स्वागत माला पहनाकर करुंगा। साथ ही उनको सीडीयां दिखा दूंगा। केस दर्ज होने के बाद लगातार इस मामले पर सियासत जारी है। मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह ने विधायक सुनील सर्राफ पर दर्ज प्रकरण को वापस लेने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष ने हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर भी बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि हर्ष फायर कोई अपराध नहीं हैं।

गोविंद सिंह के बयान पर वीडी शर्मा ने जबलपुर से पलटवार करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार राजनैतिक व्यक्ति द्वारा यह करना। मैं इसको बहुत खराब मानता हूं। वे सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष हैं। संवैधानिक पद पर हैं। उन्हें गंभीरता से बात करनी चाहिए। यह कोई खेल नहीं हैं कि घर आ जाओ दिखा देंगे। यह कर देंगे, वो कर देंगे।
शर्मा ने कहा कि किसी सामाजिक संगठन पर किसी भी व्यक्ति पर चारित्रिक आरोप लगाना, ये जिम्मेदार व्यक्ति को अच्छा नहीं लगता हैं। वे समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति हैं। क्योंकि आप इतने बड़े पद पर हैं। इस बात को तो कांग्रेस के नेताओं को कहना चाहिए। शर्मा ने कहा कि इतने हल्केपन और इस प्रकार की राजनीति वो करते होंगे। भारतीय जनता पार्टी नहीं करती। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। और फिर कहाता हूं कि अगर आप जिम्मेदार हैं। अगर आपने ऐसा बोला है तो समाज के सामने उन चीजों को लेकर आइये।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago