भोपाल

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में योगाभ्यास का भव्य कार्यक्रम आयोजित

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन के सामने सामूहिक योगाभ्यास का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. एस.के.जैन कुलपति बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा दीप प्रज्जलित कर हुआ।

योगाभ्यास कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षक अधिकारी कर्मचारी विद्यार्थी एन.एस.एस. के स्वंय सेवक एवं जन सामान्य ने भारी संख्या में सहभागिता की गयी। सामूहिक योगाभ्यास डॉ साधना दौनेरिया विभागाध्यक्ष योग विभाग के निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अंत में विभाग द्वारा योगप्रोटोकॉल पत्रिका का विमोचन कुलपति जी द्वारा किया गया। इस अवसरपर प्रो. एस.के. जैन कुलपति बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने योग दिवस की सभी को शुभकामनाए दी। कर्यक्रम में लगभग 750 प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम – वसुधैव कुटुम्बकम् के लिए योग थी। इसी श्रंखला में विभाग द्वारा प्रातः से वसुधैव कुटुम्बकम् के लिए योग विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी भी आयोजित की गयी। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप प्रो. रमाकांत पांडेय निर्देशक राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान भोपाल , विशिष्ट अतिथि डॉ.जूही गुप्ता प्रभारी रिसर्च सेल शासकीय होम्योपैथिक महाविद्यालय भोपाल उपस्थित हुए।

प्रो. पाण्डे ने अपने उद्बोधन मे वसुधैव कुटुम्बकम को दृष्टिगत रखते हुए योग के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। इसी क्रम में डॉ जूही गुप्ता द्वारा अपने वक्तव्य में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना एवं योग के वैश्वीकरण की भावना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के द्वितीयसत्र में प्रो. भूपेन्दर सिंह विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान बरकतउल्ला विश्वविद्यालय एवं आहार विशेषज्ञ डॉ अमिता सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ अमिता सिंह आहार विशेषज्ञ ने भारतीय भोजन परंपरा एवं स्वास्थ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। विभाग पिछले एक माह से निरंतर नवम्अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से भोपाल शहर के विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क योग शिविर ऐतिहासिक स्थान उदयगिरी में योग उत्सव कार्यक्रम एवं कार्यशाला शामिल है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago