भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन के सामने सामूहिक योगाभ्यास का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. एस.के.जैन कुलपति बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा दीप प्रज्जलित कर हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!योगाभ्यास कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षक अधिकारी कर्मचारी विद्यार्थी एन.एस.एस. के स्वंय सेवक एवं जन सामान्य ने भारी संख्या में सहभागिता की गयी। सामूहिक योगाभ्यास डॉ साधना दौनेरिया विभागाध्यक्ष योग विभाग के निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अंत में विभाग द्वारा योगप्रोटोकॉल पत्रिका का विमोचन कुलपति जी द्वारा किया गया। इस अवसरपर प्रो. एस.के. जैन कुलपति बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने योग दिवस की सभी को शुभकामनाए दी। कर्यक्रम में लगभग 750 प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम – वसुधैव कुटुम्बकम् के लिए योग थी। इसी श्रंखला में विभाग द्वारा प्रातः से वसुधैव कुटुम्बकम् के लिए योग विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी भी आयोजित की गयी। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप प्रो. रमाकांत पांडेय निर्देशक राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान भोपाल , विशिष्ट अतिथि डॉ.जूही गुप्ता प्रभारी रिसर्च सेल शासकीय होम्योपैथिक महाविद्यालय भोपाल उपस्थित हुए।
प्रो. पाण्डे ने अपने उद्बोधन मे वसुधैव कुटुम्बकम को दृष्टिगत रखते हुए योग के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। इसी क्रम में डॉ जूही गुप्ता द्वारा अपने वक्तव्य में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना एवं योग के वैश्वीकरण की भावना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के द्वितीयसत्र में प्रो. भूपेन्दर सिंह विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान बरकतउल्ला विश्वविद्यालय एवं आहार विशेषज्ञ डॉ अमिता सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ अमिता सिंह आहार विशेषज्ञ ने भारतीय भोजन परंपरा एवं स्वास्थ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। विभाग पिछले एक माह से निरंतर नवम्अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से भोपाल शहर के विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क योग शिविर ऐतिहासिक स्थान उदयगिरी में योग उत्सव कार्यक्रम एवं कार्यशाला शामिल है।
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…