उज्जैन में महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित कर बनाया जाएगा गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उज्जैन में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व दीपावली की तरह मनाया जाएगा। श्री महाकाल महालोक का स्वरूप देश सहित सम्पूर्ण विश्व में चर्चा का विषय है। महाशिवरात्रि पर अवंतिका वासी 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर महाकाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करेंगे। समाज और शासन की सहभागिता से ही यह अभूतपूर्व आयोजन संभव होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन में 18 फरवरी महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीप प्रज्ज्वलन के महाअभियान की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव श्री सुखबीर सिंह, संचालक संस्कृति तथा संस्कृति विभाग के अधिकारी सम्मिलित हुए। उज्जैन से उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, कमिश्नर, कलेक्टर तथा अन्य अधिकारी वर्चुअली जुड़े।


शिव ज्योति अपर्णम् 2023

जानकारी दी गई कि महाशिवरात्रि दीपोत्सव को “शिव ज्योति अपर्णम् 2023” का नाम दिया गया है। पर्व पर 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। इससे पहले उज्जैन में वर्ष 2022 में महाशिवरात्रि पर 11 लाख 71 हजार 78 दीये प्रज्ज्वलित करने का विश्व रिकार्ड बनाया गया था। इसके बाद अयोध्या में वर्ष 2022 में ही दीपावली पर 15 लाख 76 हजार दीये प्रज्ज्वलित कर नया विश्व रिकार्ड बनाया गया था। उज्जैन में महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित करने की योजना है। यह संपूर्ण आयोजन जीरो वेस्ट के सिद्धांत पर होगा।

मंदिर, घाट और शहर के प्रमुख स्थलों पर होगी साज-सज्जा

उज्जैन में शिव ज्योति अपर्णम् में क्षिप्रा नदी के घाटों सहित शहर के मंदिर, समस्त व्यावसायिक स्थल और घर-घर में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। विद्युत साज-सज्जा के साथ प्रमुख स्थानों पर रंगोली और साज-सज्जा के अन्य उपक्रम भी होंगे। क्षिप्रा नदी के तट पर केदारेश्वर घाट पर 3 लाख 10 हजार, सुनहरी घाट पर 1 लाख 75 हजार, दत्त अखाड़ा पर 4 लाख 50 हजार, राम घाट से बंबई धर्मशाला पर 2 लाख 50 हजार, बंबई धर्मशाला से नरसिंह मंदिर तक 3 लाख 75 हजार और भूखी माता मंदिर की ओर माली घाट पर 4 लाख 75 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने की योजना है। इस कार्य में लगभग 20 हजार स्वयं-सेवकों की भागीदारी होगी।

Anand

Recent Posts

श्रावण मास सोमवार का महत्व – सनातनी एवं वैदिक पद्धति के अनुसार जीवन के अंधकार को हरने वाला

श्री महंत रामरतन गिरी जी सचिव, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ,हरिद्वार श्रावण सोमवार – आध्यात्मिक…

4 weeks ago

डेंगू और मलेरिया नियंत्रण पर जोर : जनभागीदारी से मिलेगी सफलता

भोपाल ।  मौसम बदल गया है, रुक - रुक कर बारिश हो रही है, ऐसे…

4 weeks ago

नोबल हॉस्पिटल में DVT का सफल ऑपरेशन : महिला के पेट से लगभग 7 किलो की गठान निकाली

भोपाल। नोबल हॉस्पिटल, भोपाल में एक 47 वर्षीय महिला का  चिकित्सा उपचार सफलता पूर्वक किया…

4 weeks ago

सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम समारोहपूर्वक सम्पन्न

भोपाल । भोपाल स्थित सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय में 1 से 3…

1 month ago

डॉ. संजीव गुप्ता को सेज यूनिवर्सिटी द्वारा “स्टूडेंट चॉइस अवॉर्ड- 2025” से सम्मानित किया गया

भोपाल । सेज यूनिवर्सिटी ने मीडिया शिक्षण में डॉ. संजीव गुप्ता को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक…

2 months ago

रेडक्रॉस द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाता संस्थाओं का सम्मान

भोपाल। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा संचालित…

2 months ago