Categories: खेल

IND VS AUS TEST : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से हराया, रवींद्र जडेजा पर लगा मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना

भारतीय क्रिक्रेट टीम ने नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी है। भारत यह मुकाबला एक पारी और 132 रन से जीत गया। अश्विन के 5 विकेट की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया टीम को 91 रन पर ऑल आउट कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके साथ ही टीम इंडिया ने चार मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी पारी में यह टीम 91 रन पर सिमट गई। भारत ने पहली पारी में 400 रन बनाए और यही कंगारू टीम पर भारी पड़े। रवींद्र जडेजा ने इस मैच में 70 रन बनाने के साथ पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में दो विकेट लिए।

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह आसान हो गई है। अब टीम इंडिया को सीरीज के बाकी तीन में से दो मैच जीतने है और भारत आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगा। एक मैच जीतने पर भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए किस्मत के सहारे की जरूरत होगी।

ICC ने रवींद्र जडेजा को  दिया  डी-मेरिट प्वाइंट 

आईसीसी ने रवींद्र जडेजा पर कड़ा फैसला सुना कर एक डी-मेरिट प्वाइंट दिया है  अब उन्हें मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना भी उन्हें देना होगा।  जडेजा ने बिना अंपायर से पूछे अपनी उंगली पर क्रीम लगाने के कारण मैच फीस का 25 प्रतिशत फाइन लगाया है। जडेजा के क्रीम लगाने के कारण मैच में काफी हंगामा भी हुआ था और उन पर बॉल टैंपरिंग का भी आरोप लगा था।

बता दें कि जडेजा ने गेंदबाजी के दौरान उंगली में सूजन के कारण क्रीम लगाई थी लेकिन इसके  लिए उन्होंने अंपायर से नहीं पूछा था। इसी कारण उन पर कार्रवाई की गई है। मैच में फीस में कटौती के साथ उन्हें एक डीमेरिट पॉइंट भी मिला है। हालांकि इसके बावजूद ने उनको बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago