Categories: मनोरंजन

पंगा क्वीन ‘Kangana Ranaut’ ने साधा ‘Aamir khan’ पर निशाना, इस बात पर एक्टर को कह डाला- ‘बेचारा’

पूरी फिल्मी दुनिया में पंगा क्वीन  के नाम से फेमस ‘कंगना रनौत’ आये दिन किसी न किसी पर अपने शब्दों के तंज कसती  हुई नज़र आती ही रहती हैं। जहाँ एक ओर कंगना अपने बेहतरीन अभिनय प्रदर्शन के लिए पूरे बॉलीवुड जगत में फेमस हैं तो वही दूसरी ओर कंगना को उनके पंगो के लिए भी खूब जाना जाता हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हाल ही में फिर एक बार कंगना ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को लेकर एक ट्वीट किया। और अब एक्ट्रेस के इस ट्वीट ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। बता दे कि अपने इस ट्वीट में कंगना आमिर को बेचारा कह रही हैं। दरअसल, हाल ही में आमिर खान से एक सवाल पूछा गया था कि राइटर शोभा डे की भूमिका के लिए कौन सी अभिनेत्री परफेक्ट हैं, जिसके जवाब में आमिर ने फिल्मी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस के नाम लिए जिनमें फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट तक के नाम शामिल थे। उन्होंने  कहा ये अभिनेत्रियां इस किरदार को बखूबी निभा सकती हैं, लेकिन इस बीच शोभा डे ने उन्हें रोकते हुए कहा कि आप एक एक्ट्रेस का नाम लेना भूल रहे हैं, और जिनका नाम कंगना रनौत है। आमिर ने शोभा की बात पर हामी भरी और कहा कि कंगना बेहतरीन एक्ट्रेस हैं इस बात में तो कोई दो राह नहीं और वह इस किरदार को बखूबी निभा सकती हैं।

कंगना ने कहा-  बेचारा आमिर खान…

कंगना ने आमिर के इस वीडियो को ट्वीट करते हुए ‘बेचारा’ लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा कि बेचारा आमिर खान… हा हा, आपने ऐसा दिखाने की पूरी कोशिश की, जैसे आपको पता ही नहीं है कि मैंने तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। आपने जिन अभिनेत्रियों का जिक्र किया है, उनमें से कोई नहीं है। इसके बाद एक्ट्रेस ने शोभा डे को  धन्यवाद देते हुए लिखा कि @DeShobhaa जी मुझे आपका किरदार निभाना अच्छा लगेगा।

कंगना ने की शोभा की तारीफ

कंगना ने आगे लिखते हुए कहा कि शोभा जी और मेरे राजनीतिक विचार भले ही नहीं मिलते हों, लेकिन वह मेरे काम, मेहनत और लगन की तारीफ करने से पीछे नहीं हटती हैं। कंगना ने नई किताब के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि मुझे माफ करना मेरे पास चार राष्ट्रीय पुरस्कार हैं और एक पद्मश्री अवॉर्ड है। हालांकि, मुझे तो यह भी याद नहीं कि मेरे पास कितने अवॉर्ड हैं।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago