भोपाल। राजधानी के विभिन्न रेन बसेरे में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 6 दिसंबर को किया गया । रेन बसेरे में रहने वाले लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए यह शिविर देर रात तक संचालित किए गए। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन रेन बसेरा शाहजहानी पार्क एवं रेन बसेरा हमीदिया अस्पताल में किया गया।
शिविर में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, नेत्र रोग, त्वचा रोगों ,नाक कान गला रोगों की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी गई । साथ ही लोगों की निशुल्क पैथोलॉजी जांचें भी गई।स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा चिकित्सकों नर्सिंग ऑफिसर एवं फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगाई गई है ।
एक दिवस पूर्व ही मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल के रेन बसेरों का निरीक्षण कर यहां रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे । इस दौरान कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह भी माननीय मुख्यमंत्री के साथ थे। उनके मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रैन बसेरा में रुकने वाले हितग्राहियों के जांच और उपचार के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि इस श्रृंखला में आज हमीदिया व यादगार ए शाहजहानी पार्क के रैन बसेरे में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जारी है । अन्य रैन बसेरों में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…