देश

सिक्किम के नाथु-ला में भारी हिमस्खलन, सात की मौत, 11 घायल,

गंगटोक (gangtok)। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में मंगलवार को एवलांच (हिमस्खलन) हुआ। इसमें 7 टूरिस्ट की मौत हो गई।  मरने वालों में चार पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। यह घटना दोपहर करीब 12:20 बजे गंगटोक को नाथु ला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुई।   अभी इस समय 150 लोग बर्फ के नीचे फंसे हुए हैं  22 लोगों का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है।

सिक्किम में एवलांच से तबाही

बताया जा रहा है कि मंगलवार को Tsomgo में एक तेज बर्फीला तूफान आया था।  उस तूफान की वजह से एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित हो गई और सीधे खाई में जा गिरी।  उस हादसे में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई।  चिंता की बात ये है कि 150 लोग अभी भी बर्फ के नीचे ही फंसे हुए हैं।  स्थानीय लोगों ने तो सिक्किम पुलिस के साथ मिलकर जमीन पर रेस्क्यू शुरू कर दिया है। कई लोग अभी घायल हैं, ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।  घायलों को पास के ही अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।   इस समय सड़क से बर्फ को हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।  80 गाड़ियों को भी मौके से हटा दिया गया है।

14वें माइलस्टोन पर हुआ हादसा

हादसे वाले इलाके में 13वें माइलस्टोन तक जाने का पास जारी किया जाता है। इसके आगे जाने की परमिशन नहीं होती। बताया जा रहा है कि सैलानी जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें माइलस्टोन तक चले गए और यहीं हादसा हो गया।नाथुला दर्रा चीन की सीमा पर स्थित है। प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षक जगह है। आर्मी के सूत्रों के मुताबिक, जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें पड़ाव पर हुए हिमस्खलन में 25-30 पर्यटक फंस गए थे। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करके 22 लोगों को बचा लिया है। इसमें छह पर्यटक गहरी घाटी से निकाले गए।

इससे पहले जनवरी में लद्दाख क्षेत्र (Ladakh region) के तंगोल गांव में भी हिमस्खलन आया था।  उस तूफान ने दो लड़कियों की जान ले ली थी।  इसी तरह पिछले साल उत्तरकाशी में एवलांच ने भारी तबाही मचाई थी और 16 लोगों की मौत हो गई थी।

nobleexpress

Recent Posts

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

1 week ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 weeks ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 weeks ago

नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण व निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित

भोपाल ।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…

2 weeks ago

SPL-6 क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘7 वंडर्स’ का दबदबा, फाइनल में पावर हीटर को हराकर बनी चैंपियन

भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…

2 weeks ago

फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नर्मदापुरम पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…

1 month ago