दीघा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के खेजुरी में रैली करते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, वाम ( LEFT ) और राम ( BJP ) ने हमारे खिलाफ हाथ मिला लिया है। ममता बनर्जी ने कहा कि यह किस प्रकार का धर्म है? ये लोग हिन्दू धर्म को दूषित कर रहे हैं। मेरा मानना है कि वे न तो हिंदू हैं और न ही मुसलमान हैं, जो हथियार और बंदूकें लेकर चलते हैं और इंसानों को मारते हैं और घरों में आग लगाते हैं वे न हिंदू हैं और न ही मुसलमान…. ये सिर्फ भाजपा के गुंडे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में अन्य धार्मिक हिंदू त्योहार भी होते हैं लेकिन कभी गुंडागर्दी नहीं हुई। राम के नाम पर हिंदुओं को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, मैं भी हिंदू हूं, लेकिन स्वामी विवेकानंद जैसी हिंदू हूं, राम कृष्ण जैसी हिंदू हूं, दुर्गा पूजा करने वाली हिंदू हूं, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने वाली हिंदू हूं।
ममता बनर्जी ने कहा कि वह ( बीजेपी) लोग समझते नहीं हैं, बंगाल के लोग दंगा पसंद नहीं करते। दंगा करना बंगाल की संस्कृति नहीं है। हम दंगा नहीं करते हैं, आम लोग दंगा नहीं करते हैं।जब भाजपा अपने दम पर ऐसा नहीं कर पाती है तो वह दंगा भड़काने के लिए वे किराए के लोगों को बाहर से लोगों को लाती है। ममता बनर्जी ने रामनवमी की शोभायात्रा में एक युवक के हथियार लहराने पर यह बात कही।
ममता बनर्जी ने हावड़ा और हुगली हिंसा को लेकर कहा कि मुझे हर समय अलर्ट रहना पड़ता है। भाजपा वाले कहीं पर भी दंगा करा सकते हैं। क्या भगवान राम ने जूलूस में हथियार लाने के लिए कहा था। यह एक आपराधिक हिंसा है। हम हिंसा नहीं करते हैं। बंगाल के लोग दंगा पसंद नहीं करते हैं। ममता बनर्जी ने इससे पहले कहा था कि रामनवमी पर हिंसा के पीछे भाजपा का हाथ है।
ममता बनर्जी ने कहा कि वामपंथी भी पहले ऐसा करते थे। क्या आप लोग वामपंथियों की ज्यादतियों को भूल गए हैं? नंदीग्राम, खेजुरी, कोलाघाट, तामलुक में क्या हुआ, क्या आप भूल गए? सीपीआई (एम) बड़े बड़े दावे करती थी, आज भाजपा भी सीपीआई (एम) से सीखकर उसी की राह पर है।
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…