Holi Kab hai ?? होलिका दहन से लेकर रंग खेलने तक, ज्योतिषों ने बताया शुभ दिन व मुहूर्त

इंदौर। इस बार लगभग हर कोई पूछ रहा है “होली कब है?” होलिका दहन के समय के बारे में भ्रम की स्थिति के साथ, लोग रंग खेलने वाले दिन को लेकर भी भ्रमित हो रहे हैं। इसको लेकर इंदौर में ग्रहों की चाल सहित प्राच्याविधा के लिए राष्ट्रीय आयोजन रखा गया। इसमें होली का त्योहार (Holi Festival) कब मनेगा यही मुख्य विषय रहा। ग्रहों की चाल के अनुसार सभी ने इस पर मंथन किया और निर्णय पर पहुंचे।

सभी ज्योतिषाचार्य इस बात पर एकमत हुए कि देश के पूर्वी भाग को छोडक़र सभी जगह होलिका दहन (Holika Dahan) 6 मार्च को होना चाहिए और 7 को धुलेंडी यानी रंग का पर्व होना चाहिए।  देश के पूर्वी भाग में होलिका दहन 7 मार्च को होना चाहिए और 8 मार्च को रंग खेला जाना चाहिए। इसके लिए शास्त्र सम्मत तर्क भी बताए गए।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त तीन बातों को ध्यान में रखकर तय किया जाता है- पूर्णिमा की तिथि, सूर्यास्त के बाद का समय (जिसे प्रदोष काल कहा जाता है) और यह तथ्य कि भाद्र काल है या नहीं। यदि पूर्णिमा के साथ भद्रा हो तो पुच्छ काल में अर्थात भद्रा के अंत में होलिका दहन किया जा सकता है। इस तरह से होलिका दहन 6 व 7 मार्च की दरम्यानी रात 12 बजकर 40 मिनट से 2 बजे के बीच किया जा सकता है, क्योंकि पूर्णिमा तिथि 7 मार्च की शाम को शाम 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा इस तथ्य के कारण भी कि होलिका दहन सूर्यास्त के बाद किया जाता है। वहीं 8 मार्च को परेवा के दिन रंग खेला जाएगा। इससे पहले 1994 में ऐसा हुआ था। वहीं, धुरेंडी यानी रंग वाली होली पूरे देश में 8 तारीख को मनेगी। मतलब देश के ज्यादातर राज्यों में होली जलने के 24 घंटे बाद ही रंग खेला जाएगा।

श्री जैन प्राच्याविद्या अनुसंधान संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आभा जैन एवं अधिवेशन संयोजक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि ज्योतिषी महाकुंभ में आए देशभर से 300 से अधिक ज्योतिषाचार्यों ने विभिन्न प्रकार की शास्त्रोक्त विद्याओं पर अपने-अपने विचार रखे एवं ज्योतिष, वास्तु, हीलिंग, टेरो, अंकशास्त्र, लाल किताब रमल आदि विद्या का महत्व भी बताया।

 

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

16 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago