ग्वालियर

ग्वालियर में आयकर टीम का बिल्डर और सर्राफा कारोबारी के ठिकानों पर छापा

ग्वालियर। आयकर विभाग की टीम सोमवार सुबह तड़के शहर के सराफा कारोबारी व बिल्डर्स पारस व विष्णु जैन के यहां छापा मारा है। सुबह 4 बजे से यह छापामार कार्यवाही  इंदौर से आई टीम ने किया है । आयकर विभाग की टीम ने जैन बंधुओं के तकरीबन 20 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की है। सोमवार सुबह अचानक से आईटी विभाग की कार्यवाही की सूचना मिलते ही शहर के सराफा कारोबारी सहित बिल्डर्स में हड़कंप मच गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आयकर विभाग की  टीम सराफा कारोबारी व बिल्डर्स पारस व विष्णु जैन के घर व प्रतिष्ठानों पर सोमवार तड़के करीब 4 बजे पहुंची और कार्रवाई शुरू की। जब टीम इनके घरों पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची तो परिवार के सभी लोग सो रहे थे। आयकर विभाग की टीम को देखकर सभी के होश  उड़ गए। आइटी की टीम ने जैन बंधुओं के तकरीबन 20 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की है। आयकर विभाग की  टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा के लिए मौजूद थे।

बड़े कारोबारियों में हैं शुमार

पारस जैन का नाम ग्वालियर के बड़े कारोबारियों में शुमार हैं। वो मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में भी पदाधिकारी रह चुके हैं। सराफा उनका पुस्तैनी व्यापार है।  यहां से कमाए पैसों को उन्होंने रियलस्टेट के बिजनेस  में लगाया और पिछले कुछ सालों में शहर में बिल्डर के रूप में अपनी पहचान बनाई है।  फिलहाल 10 से 12 जगहों पर उनके टाउनशिप, मल्टी प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

सराफा बाजार रहा बंद

जैन बंधुओं के यहां पड़े छापे के का असर सराफा बाजार में भी देखने को मिला।  सुबह 9 बजे तक पूरे सदर बाजार में एक भी दुकान नहीं खुली।  इसे अन्य व्यापारियों में डर के रूप में देखा जा रहा है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago