देश

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और उसके 9 साथी गिरफ्तार,पंजाब में कल तक इंटरनेट बंद

पंजाब । ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की करीब 100 गाड़ियों ने लगभग डेढ़ घंटा पीछा करने के बाद उसे जालंधर के नकोदर एरिया से कड़ी मशक्कत के बाद दबोच लिया। इससे पहले पुलिस अमृतपाल सिंह के 6 साथियों को गिरफ्तार कर मैहतपुर के थाने में ले आई, जिसके बाद थाने को सील कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्ट के अनुसार, अमृतपाल का काफिला जब शाहकोट के पास पहुंचा, तभी पुलिस फोर्स ने उसे घेर लिया। पुलिस ने 2 गाड़ियों में सवार अमृतपाल के 6 साथियों को पकड़ लिया, जबकि वह खुद अपनी मर्सिडीज कार में भाग निकलने में कामयाब रहा। बाद में पुलिस ने अमृतपाल को जालंधर के नकोदर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अमृतपाल के 6 साथियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है।

इनके अलावा अमृतसर में अलग-अलग जगह से अमृतपाल के दो साथी पकड़े गए। इनमें बालसरां जोधा गांव का हरमेल सिंह जोध और शेरो गांव का हरचरण सिंह शामिल है। नौवां शख्स मोगा का भगवंत सिंह उर्फ बाजेके है जिसे उसके खेतों से गिरफ्तार किया गया।

पंजाब में इंटरनेट सर्विस सस्पेंड

पंजाब में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। अमृतपाल की गिरफ्तारी से माहौल न बिगड़े, इसलिए नेट सेवाएं बंद की गई हैं। पंजाब भर में मोबाइल इंटरनेट के बाद एस.एम.एस. सर्विस और डोंगल सर्विस भी बंद कर दी गई है। रविवार दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट बंद करने के आदेश जारी हैं। राज्य के हालात खराब ना हों, इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया। वहीं पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

पैरामिलिट्री फोर्स ने घेरा अमृतपाल का गांव

अमृतपाल का गांव पूरी तरह सील कर दिया है। अमृतसर स्थित अमृतपाल का गांव जल्लुपुर खेड़ा  पैरामिलिट्री ने सील कर दिया है। पुलिस फोर्स ने गांव को घेरा डला लिया है। वहीं, इंटरनेट सर्विस सस्पेंड होने के बाद पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पंजाब पुलिस की ओर से ट्वीट करके कहा गया, ‘शांति और भाईचारा बनाए रखिए। घबराने की जरूरत नहीं है। फेक न्यूज और हेट स्पीच मत फैलाइए। लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए पुलिस काम कर रही है।’

अमृतपाल की पीछा करते दिखी पुलिस

‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख के कुछ समर्थकों ने सोशल मीडिया पर आज कुछ वीडियो शेयर किए। इनमें दावा किया गया कि पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं। पीटीआई ने बताया कि एक वीडियो में अमृतपाल को गाड़ी में बैठे हुए और उसके सहयोगी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पुलिसकर्मी ‘भाई साब’ (अमृतपाल) के पीछे पड़े हैं। मालूम हो कि कट्टरपंथी सिख नेता अमृतपाल सिंह पिछले कुछ हफ्तों से पंजाब में काफी सक्रिय है। पिछले महीने उसके समर्थक तलवारें और पिस्तौल लहराते हुए अमृतसर शहर के बाहरी इलाके में अजनाला थाने में घुस गए थे। इस दौरान अमृतपाल के एक करीबी को छुड़ाने के लिए उनकी पुलिस के साथ झड़प हुई थी।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

7 days ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 weeks ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 weeks ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 month ago