भारत और आस्ट्रेलिया का तीसरा टेस्ट मैच अब होगा इंदौर में

भारत और आस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच चल रही बॉर्डर- गावस्कर टेस्ट सीरिज का तीसरा मैच धर्मशाला से शिफ्ट होकर इंदौर होलकर स्टेडियम हो गया है। यह मैच एक से 5 मार्च के बीच  अब इंदौर में  खेला जाएगा। धर्मशाला में विंटर सीजन के साथ ही स्टेडियम में घास की कमी और अन्य सुविधाएं डेवलप नहीं होने के चलते बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है। 13 फरवरी सुबह सचिव जय शाह द्वारा इसकी सूचना जारी की गई है। भारत और आस्ट्रेलिया टीम के बीच इस मैच के होने से क्रिकेट प्रेमियों को शानदार मैच देखने को मिलेगा। होलकर स्टेडियम की पिच वैसे भी बल्लेबाजी के लिए मददगार होने के साथ ही तीसरे दिन से स्पिनर को भी मदद करती है। इसे टेस्ट मैच के लिए आदर्श पिच माना जाता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


होलकर स्टेडियम में  टेस्ट मैच की दावत

होलकर स्टेडियम में एक के बाद एक क्रिकेट दावत मिल रही है। अक्टूबर में ही टी 20 मैच का आयोजन हुआ था। इसके बाद जनवरी में वनडे मैच का आयोजन किया गया और अब टेस्ट मैच की दावत हो रही है। वहीं इसी मैदान पर हाल ही में मप्र और बंगाल के बीच में रणजी ट्राफी का सेमीफाइनल भी पूरा हुआ है।

 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 

दूसरा टेस्ट मैच, 17-21 फरवरी, सुबह 9.30 बजे, दिल्ली

तीसरा टेस्ट मैच, 1-5 मार्च, सुबह 9.30 बजे, इंदौर

चौथा टेस्ट मैच, 9-13 मार्च, सुबह 9.30 बजे, अहमदाबाद

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago