देश

Operation Sindoor : भारत ने पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर 25 मिनट में किया एयर स्ट्राइक

नई दिल्ली । 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक और सीमित समय की एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन की जानकारी विदेश मंत्रालय द्वारा बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिस्री, आर्मी अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी और नेवी अफसर विंग कमांडर व्योमिका ने साझा की।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि यह ऑपरेशन निर्दोष नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए शुरू किया गया, जो पहलगाम हमले में मारे गए थे। उन्होंने कहा कि 25 मिनट तक चले इस ऑपरेशन में रात 1:05 से 1:30 बजे तक पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया।

एयर स्ट्राइक के दौरान निशाना बनाए गए ठिकाने:

PoK में:

  1. सवाई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद – लश्कर-ए-तैय्यबा का ट्रेनिंग सेंटर

  2. सैय्यदना बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद – जैश-ए-मोहम्मद का स्टेजिंग एरिया

  3. गुलपुर कैंप, कोटली – लश्कर का बेस, रजौरी और पुंछ हमलों से जुड़ा

  4. बरनाला कैंप, भीमबर – IED, हथियार और जंगल युद्ध की ट्रेनिंग साइट

  5. अब्बास कैंप, कोटली – आत्मघाती हमलावरों की ट्रेनिंग का केंद्र

पाकिस्तान के भीतर:

  1. सरजल कैंप, सियालकोट – जम्मू-कश्मीर पुलिस हत्याकांड से जुड़ा

  2. महमूना जोया कैंप, सियालकोट – जिबुलमुजाहिद्दीन का बड़ा अड्डा

  3. मरकज तैयबा, मुरीदके – मुंबई हमले के आतंकियों की ट्रेनिंग साइट

  4. मरकज सुबहानअल्लाह, बहावलपुर – जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय

हमले की पृष्ठभूमि

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि पहलगाम में हुआ हमला बेहद बर्बर था, जिसमें आतंकियों ने 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली सैलानी की निर्ममता से हत्या की। हमलावरों ने पीड़ितों को नजदीक से गोली मारकर उनके परिवारों को दहशत में डालने का संदेश देने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि यह हमला जम्मू-कश्मीर में लौटती सामान्य स्थिति और पर्यटन उद्योग को प्रभावित करने के इरादे से किया गया था, ताकि क्षेत्र में विकास और शांति को रोका जा सके। हमले के पीछे टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) नामक समूह का हाथ सामने आया है, जो लश्कर-ए-तैय्यबा से जुड़ा एक फ्रंट संगठन है।

भारत की रणनीति और संदेश

भारत ने अंतरराष्ट्रीय नियमों और मानवीय मूल्यों का पालन करते हुए केवल आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया और इस दौरान किसी आम नागरिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ऑपरेशन सिंदूर यह संदेश देने में सफल रहा कि भारत आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए निर्णायक कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago