भोपाल

क्लिनिक्स और पैथालॉजी की जांच निरंतर जारी…. कार्यवाही के डर से अधिकतर अनधिकृत चिकित्सा व्यवसायियों ने बंद किए सेंटर्स

भोपाल । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा क्लीनिक एवं पैथोलॉजी की जांच निरंतर जारी है। सी एम एच ओ द्वारा गठित दल ने अब तक ढाई दर्जन से ज्यादा क्लीनिक एवं पैथोलॉजी सेंटर्स की जांच की है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत की जा रही इस कार्यवाही में निरीक्षण दलों द्वारा चिकित्सा व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों की डिग्री, चिकित्सा पद्धति, काउंसिल का पंजीयन , म प्र उपचार्यगृह एवं रूज़ोपचार संबंधी स्थापना अधिनियम, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम , गुमास्ता लाइसेंस की जांच की जा रही है।

बुधवार को शासकीय अवकाश होने के वावजूद सेंटर्स की जांच जारी रही किंतु अब अधिकांश क्लिनिक्स एवं पैथोलॉजी सेंटर्स बंद पाए गए । अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई हेतु पुलिस, नगर निगम, औषधि प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण मंडल को भी सूचना दी जा रही है ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि निरीक्षण दलों द्वारा मंगलवार को संदिग्ध चिकित्सा व्यवसायियों के यहां जांच की गई कार्रवाई के डर से अधिकतर क्लीनिक अब बंद पाए जा रहे हैं । शासन की मंशानुरूप यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, ताकि बिना शासन की अधिकृत अनुमति के चिकित्सा व्यवसाय कर रहे लोगों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा सके। शासन द्वारा निर्धारित सभी अनुमतियां प्राप्त करने के बाद ही चिकित्सा व्यवसाय किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago