भोपाल । गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिंह चौहान के नेतृत्व में और नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के तत्वाधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देना है। रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को ‘’मामा का घर’’ 74 बंगले में किया गया ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!साधना सिंह चौहान ने कहा, “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। हमें गर्व है कि हम इस पुनीत कार्य का हिस्सा बन रहे हैं और समाज के हित में यह महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।” दुर्घटना एवं आघात पीड़ितों, सर्जरी के रोगियों, कैंसर मरीजों, एनीमिक एवं गर्भवती महिलाओं, सिकल सेल, थेलेसिमिया, हीमोफिलिया के रोगियों के जीवन को बचाने के लिए किए गए रक्तदान हेतु सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद देते हुए साधना शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि समय – समय पर रक्तदान अवश्य करे। रक्तदान करना पूरी तरह सुरक्षित है।
रक्तदान शिविरों के साथ – साथ स्वास्थ्य संस्थाओं में रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए एवं नागरिकों में रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सभी समाजसेवी, संगठन के सदस्य, और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य जाँच और रक्तदान किया और मानवता की इस सेवा में अपना योगदान दिया । कार्यक्रम में भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, सुरजीत सिंह चौहान, रंजित सिंह चौहान, अनिल अग्रवाल ‘लिली’, होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी आदि किरार महासभा के सदस्य उपस्थित रहे।
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…