भोपाल । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा क्लीनिक एवं पैथोलॉजी की जांच निरंतर जारी है। सी एम एच ओ द्वारा गठित दल ने अब तक ढाई दर्जन से ज्यादा क्लीनिक एवं पैथोलॉजी सेंटर्स की जांच की है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत की जा रही इस कार्यवाही में निरीक्षण दलों द्वारा चिकित्सा व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों की डिग्री, चिकित्सा पद्धति, काउंसिल का पंजीयन , म प्र उपचार्यगृह एवं रूज़ोपचार संबंधी स्थापना अधिनियम, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम , गुमास्ता लाइसेंस की जांच की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बुधवार को शासकीय अवकाश होने के वावजूद सेंटर्स की जांच जारी रही किंतु अब अधिकांश क्लिनिक्स एवं पैथोलॉजी सेंटर्स बंद पाए गए । अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई हेतु पुलिस, नगर निगम, औषधि प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण मंडल को भी सूचना दी जा रही है ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि निरीक्षण दलों द्वारा मंगलवार को संदिग्ध चिकित्सा व्यवसायियों के यहां जांच की गई कार्रवाई के डर से अधिकतर क्लीनिक अब बंद पाए जा रहे हैं । शासन की मंशानुरूप यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, ताकि बिना शासन की अधिकृत अनुमति के चिकित्सा व्यवसाय कर रहे लोगों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा सके। शासन द्वारा निर्धारित सभी अनुमतियां प्राप्त करने के बाद ही चिकित्सा व्यवसाय किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…