भोपाल

GEM के जरिए सरकारी बाजार तक पहुंच बनाना आसान

भोपाल। जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस) पर केंद्रित स्टेकहोल्डर कंसलटेटिव मीटिंग गुरुवार को डिक्की कार्यालय में आयोजित की गई। इस अवसर पर डिक्की मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. अनिल सिरवैया और जेम के उप संचालक सुमित शर्मा ने जेम पर व्यापार कर रहे उद्यमियों, व्यापारियों और युवाओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं को समझा। साथ ही, भारत सरकार द्वारा लागू नई नीतियों के बारे में जानकारी दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुमित शर्मा ने कहा कि जेम और डिक्की के बीच हुए समझौते (एमओयू) के तहत, एससी-एसटी उद्यमियों और युवाओं को जेम पर ऑनबोर्ड कराकर शासकीय खरीद प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

डॉ. अनिल सिरवैया ने कहा कि मध्यप्रदेश में अधिक से अधिक एससी-एसटी उद्यमियों और व्यापारियों को जेम प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के लिए भटकने वाले युवाओं को जेम की ट्रेनिंग देकर उन्हें कंसलटेंसी सेवाओं और ट्रेडिंग के लिए सक्षम बनाया जा रहा है। डिक्की का उद्देश्य हर जिले में जेम प्लेटफॉर्म पर व्यापार करने वाले कम से कम 10 नए सेलर तैयार करना है। युवाओं को जेम के माध्यम से सरकारी खरीद प्रणाली से परिचित कराने के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

डिक्की मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष पंकज पाटिल ने बताया कि आने वाले दिनों में सभी जिलों में जेम प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए प्रशिक्षण और कंसलटेटिव मीटिंग्स आयोजित की जाएंगी।

इन विषयों पर हुई चर्चा :

  • जेम के जरिए सरकारी बाजार तक पहुंच बनाने के तरीकों पर चर्चा।
  • व्यापार में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर मंथन।
  • जेम पर खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियम लागू।
  • बिड डॉक्यूमेंट में किसी भी तरह की मनमानी पर सख्त रोक।
  • जेम प्लेटफॉर्म पर वर्तमान में 11,306 उत्पाद और 332 सेवा श्रेणियां उपलब्ध।
  • अब तक ₹11.41 लाख करोड़ का व्यापार जेम के माध्यम से हो चुका है।
  • प्रोफाइल अपडेट और प्रोडक्ट कैटलॉग के बिना व्यापार में आने वाली मुश्किल।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago