भोपाल और इंदौर में JIO True 5G सर्विस लॉन्च

मुंबई, 29 दिसंबर 2022: रिलायंस जियो ने आज इंदौर और भोपाल में जियो ट्रू5जी सर्विस लॉन्च करने का एलान किया। इस लॉन्च के साथ जियो प्रदेश में इंदौर और भोपाल में 5जी सर्विस देने वाला पहला और इकलौता ऑपरेटर बन गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री महाकाल महालोक, उज्जैन में भाषण के दौरान एलान किया था कि जियो इंदौर और भोपाल में 2022 के अंत तक 5जी सेवा लॉन्च कर देगा। जनवरी 2023 में हो रहे 17वें प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए ये लॉन्च टेक्नोलॉजी सपोर्ट की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps+ की स्पीड का अनुभव 

आज से इंदौर और भोपाल के जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर ‘ के तहत आमंत्रित किया जाएगा। जियो वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps+ की स्पीड का अनुभव कर सकेंगे।

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, जियो प्रवक्ता ने कहा कि “जनवरी 2023 में आयोजित हो रहे प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले इंदौर और भोपाल में 5जी लॉन्च करते हुए हमें गर्व है। इन दोनों शहरों में जियो ट्रू5जी एकलौती 5जी सेवा है और हमने प्रदेश में ट्रू5जी सेवा लॉन्च को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के साथ की गई प्रतिबद्धता को निभाया है।

इंदौर और भोपाल मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण शहर

इंदौर और भोपाल मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण शहर हैं। इनका विशेष फोकस शिक्षा, टूरिज्म और इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर है। जियो ट्रू5जी लॉन्च के साथ ग्राहकों को ना सिर्फ बेहतर टेलीकॉम नेटवर्क मिलेगा बल्कि ई-गवर्नेस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी और छोटे उद्योगों के लिए विकास के अनंत दरवाजे खुलेंगे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आभारी

हम माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी, राज्य सरकार और मध्यप्रदेश प्रशासन की टीम के आभारी हैं कि उन्होंने प्रदेश को डिजिटाइज करने के हमारे प्रयास में सहयोग किया। जियो राज्य में सबसे पसंदीदा टेलीकॉम ब्रांड है। रीजन में में दो तिहाई ट्रैफिक और बाजार में आधी हिस्सेदारी है।”

जबलपुर और ग्वालियर में जनवरी 2023 तक होगा लांच

जनवरी 2023 तक जियो ट्रू 5जी सर्विस राज्य के दूसरे बड़े शहरों जबलपुर और ग्वालियर में लॉन्च हो जाएगी। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के हर शहर और तालुका में जियो ट्रू5जी सेवा दिसंबर 2023 के अंत तक लॉन्च हो जाएगी।

 

मध्यप्रदेश के अग्रणी टेलीकॉम ऑपरेटर जियो ने सर्किल में ट्रू5जी सेवा देने के लिए 4420 करोड़ रुपए का निवेश किया है। ये निवेश पूरी इंडस्ट्री के स्पेक्ट्रम पर किए गए निवेश का 68 फीसदी है।

Anand

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

2 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

2 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

3 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

1 month ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago