भोपाल के पूर्व संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत ने गुरूवार को अपने स्वर्गीय पिता हुकुमचंद कियावत की देह गांधी मेडीकल कालेज को दान की। कालेज के डीन डॉ. अरविंद राय को कियावत परिवार ने अपने पिता की पार्थिव देह को सुपुर्द किया। स्वर्गीय हुकुमचंद कियावत की देहदान के समय उनके परिवार जनों के साथ ही अनेक प्रशासनिक अधिकारी स्वयंसेवी पत्रकार आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा तथा शोकाकुल परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। श्री कियावत ने बताया कि उनके पिता की इच्छा थी कि उनके दिवंगत होने पर उनकी देह मेडीकल कालेज के लिए दान की जाए और हम सभी परिवारजनों ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए देहदान की है। गांधी मेडीकल कालेज के डीन डॉ. राय ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय हुकुमचंद कियावत की देहदान से अन्य परिवारों को भी प्रेरणा मिलेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…