जानिए क्यों की गई बिजली विभाग के रिटायर्ड र्क्लक की घर में घुसकर हत्या

भोपाल में बिजली विभाग के रिटायर्ड क्लर्क की हत्या के मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस निर्मम हत्या में पुलिस के हाथ एक बड़ा सुराग लगा है। जिसके मुताबिक मृतक के घर में एक महिला का लगातार आना जाना रहता था और पुलिस को उसी पर शक है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। साथ ही तीन दर्जन संदेही और साक्षियों को हिरासत में लेकर भी इस मामले में पूछताछ कर रही है, परिजन कह रहें लूटपाट के इरादे से हत्या हुई लेकिन पुलिस की कहानी कुछ और ही बयां कर रही है हालांकि जैसे ही महिला मिलेगी, मामले में नया खुलासा होने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि मंगलवार को बिजली विभाग के सेवानिवृत्त लिपिक सतीश मोहेटकर की पिपलानी के भेल नगर स्थित घर में हत्या कर दी गई। मृतक के सिर व शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले थे। जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड क्लर्क के हाथ पैर बंधे मिले थे।

पुलिस ने क्या कहा?

इस पूरे हत्या के मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक की पत्नी काफी पहले निधन हो चुका है। लेकिन उसके बाद एक महिला का उनके घर में आना जाना सामने आया है। ये एक महत्वपूर्ण सुराग है, जल्द ही इस मामले में खुलासा किया जाएगा।

घर में अकेले रहते थे

पुलिस के अनुसार सेवानिवृत्त एमपीईबी लिपिक भोपाल के 50-ए भेलनगर में अकेला रहता था। उनकी पत्नी का निधन हो गया है। रिटायर्ड क्लर्क के एक बेटी और एक बेटा है और दोनों शादीशुदा हैं। उसका बेटा भूषण बेंगलुरु में और बेटी दीप्ति पुणे में रह रही हैं उल्लेखनीय है कि बेटा भूषण बेंगलुरु में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। भूषण की शादी पिछले साल 19 दिसंबर को ही हुई थी।कुछ ही दिनों में पिता अपने बेटे और बहू के साथ रहने बेंगलुरु जा रहा था।

दरवाजा खुला था, कमरे में डेड बॉडी पड़ी थी

दिलीप के बेटे और बेटी दोनों पिता को फोन लगाकर बात करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहे थे। इस पर उनके बेटे ने चाचा सतीश मोहेटकर और पड़ोसियों को उनके घर जाकर पिता को देखने के लिए बोला था। बेटे की सूचना पर जब पड़ोसी और सतीश मोहेटकर उनके घर पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा खुला था और वह अंदर के कमरे में लूहलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे। यह देखकर वे सन्न रह गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

nobleexpress

Recent Posts

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

1 week ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 weeks ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 weeks ago

नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण व निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित

भोपाल ।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…

2 weeks ago

SPL-6 क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘7 वंडर्स’ का दबदबा, फाइनल में पावर हीटर को हराकर बनी चैंपियन

भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…

2 weeks ago

फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नर्मदापुरम पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…

1 month ago