Categories: देश

PM मोदी ने दुनिया में सबसे लंबा जलमार्ग तय करने वाले ‘गंगा विलास’ क्रूज़ को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग पर चलने वाले क्रूज़ को हरी झंडी दिखाई, साथ ही टेंट सिटी का भी उद्घाटन किया। क्रूज की यात्रा आज से वाराणसी से शुरू हो गई है। एमवी गंगा विलास क्रूज दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग पर चलने वाला क्रूज है। इस मौके पर वाराणसी के रविदास घाट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रधानमंत्री यूपी के चार कम्युनिटी जेटी और काशी में पर्यटकों के लिए टेंट सिटी का भी औपचारिक उद्घाटन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूर्वी भारत विश्व पर्यटन मानचित्र में – प्रधानमंत्री मोदी

उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज काशी से डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया की सबसे लंबी नदी जल यात्रा गंगा विलास क्रूज का शुभारंभ हुआ है। इससे पूर्वी भारत के अनेक पर्यटक स्थल विश्व पर्यटन मानचित्र में और प्रमुखता से आने वाले हैं।

पर्यटकों का संस्कृति और इतिहास से  होगा परिचय- तेजस्वी यादव

समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि क्रूज राज्य के 6 स्थलों बक्सर, छपरा, पटना, सिमरिया, मुंगेर, सुल्तानगंज और कहलगांव में रुकेगा। क्रूज के बिहार से गुजरने पर पर्यटकों का संस्कृति और इतिहास से परिचय होगा यात्रा को सुगम और गतिमान बनाने के लिए जिलों में एक-एक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

काशी  को आज एक नई पहचान – योगी आदित्यनाथ 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले तीन दिनों में रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास के पर्यटकों ने वाराणसी और आसपास के स्थानों का दौरा कर संस्कृति का अनुभव किया। काशी आज एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ रही है।

काशी से असम का  जोड़- हिमंता बिस्वा सरमा

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं। क्योंकि जिस रिवर क्रूज की आज शुरुआत हो रही है ये काशी से असम को भी जोड़ रहा है. इस क्रूज में जो यात्री आएंगे उन्हें मां कामाख्या का दर्शन करने को मिलेगा और काजीरंगा आदि को देखने को मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सैदपुर, चोचकपुर, जमानिया और बलिया जिले के कंसपुर में चार फ्लोटिंग कम्युनिटी जेटी बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री बिहार के पटना जिले के दीघा, नकटा दियारा, बाढ़, पानापुर और समस्तीपुर जिले के हसनपुर में पांच सामुदायिक घाटों की भी आधारशिला रखी।

15 दिनों तक बांग्लादेश से गुजरेगा क्रूज 
काशी से बोगीबील सबसे लंबे रोमांचक सफर पर निकलने वाला यह क्रूज 15 दिनों तक बांग्लादेश से गुजरेगा। इसके बाद असम के बह्मपुत्र नदी से डिब्रूगढ़ तक जाएगा। अपने सफर में यह यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम के कुल 27 रिवर सिस्टम से होकर गुजरेगा। भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल की वजह से यह यात्रा बांग्लादेश को क्रॉस करेगी। वास्तुशिल्प के लिहाज से अहम 50 से अधिक जगहों पर यह यात्रा रुकेगी। सबसे लंबे जलमार्ग की यात्रा 51 दिन में पनूरी होगी।

51 दिन में पूरी होगी यात्रा
यह भव्य और दिव्य रिवर क्रूज क्रूज स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटकों के साथ वाराणसी से बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ तक करीब 3200 किलोमीटर की यात्रा 51 दिनों में पूरी करेगा। यात्रा में 27 नदियों के साथ 50 पर्यटक स्थल जुड़ेंगे।  इसके फर्नीचर, क्रॉकरी, कमरों के रंग व डिजाइन में 1960 के बाद के भारत की झलक दिखेगी। क्रूज की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे विहंगम हैं और इसकी भव्यता का नजारा पेश करती हैं।

गंगा विलास का सफर

पहले सफर पर 32 विदेशी सैलानी
51 दिन में 3200 किलोमीटर का सफर
50 टूरिस्ट स्पॉट्स को कवर करेगा क्रूज
27 नदी प्रोजेक्ट से गुजरेगा ‘गंगा विलास’
वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर क्रूज का ठहराव
काजीरंगा नेशनल पार्क देखने को मिलेगा
सुंदरबन डेल्टा का मज़ा ले सकेंगे सैलानी

गंगा विलास की खासियत

क्रूज गंगा विलास पर अल्ट्रा मॉडर्न फैसिलिटी
गंगा विलास क्रूज पर 18 लक्जरी सुइट्स
गंगा विलास क्रूज पर स्पा-सैलून की सुविधा
क्रूज पर सनबाथ, स्विमिंग पूल की फैसिलिटी
बड़ा डायनिंग हॉल, लाउंज की सुविधा
मेन्यू में कई तरह के खाने का इंतज़ाम
गंगा विलास क्रूज में लाइब्रेरी, जिम भी है

 

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 weeks ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 weeks ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 weeks ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 months ago