मध्यप्रदेश

भोपाल में भारी बारिश से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

भोपाल। मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर है। पिछले 48 घंटे से प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश का जो दौर शुरु हुआ है, वो रुकने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी भोपाल में भी पिछले 48 घंटे से रुक-रुककर जोरदार बरसात हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 48 घंटे और भी भारी रहने वाले हैं। मप्र के ऊपर बने ताकतवर वेदर सिस्टम के असर से भोपाल समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल में 61.6 मिमी (करीब 2.5 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। शहर में लगातार हो रही वर्षा की वजह से जलाशय लबालब हैं। जलस्तर को मेंटेन रखने के लिए बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी में बुधवार की सुबह भी झमाझम बरसात से हुई। इससे पहले मंगलवार की सुबह और शाम को भोपाल में तेज बारिश हुई और आसमान बादलों से ढक गया। बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर पीक ऑवर्स के दौरान यातायात भी बाधित हुआ।

कई इलाकों में जलभराव

लगातार वर्षा की वजह से पिछले 12 घंटों के दौरान दो जगह पेड़ गिरने  कई जगह जलभराव की सूचना है। जानकारी के अनुसार लिंक रोड टू और माता मंदिर अग्रसेन भवन के सामने पेड़ गिरा। वहीं वार्ड 35 में द्वारका नगर में रहने वाले लोगों के घरों में पानी भर गया। वार्ड 38 में सेमरा दुर्गा मंदिर के सामने रोड पर जलभराव से लोग घरों में कैद हो गए हैं। करोंद हाउसिंग बोर्ड, हरी मजार के पास जलभराव हो गया है। वार्ड 72 के मालीखेड़ी में घरों के अंदर पानी भर गया।

भोपाल के लिए IMD का अलर्ट

बुधवार को भोपाल के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा कि मध्यम से भारी वर्षा के साथ बादल छाए रहेंगे। दिन और रात का तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि औसत हवा की गति बारह किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

 

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago