भोपाल

आरएनटीयू के स्टॉफ और बच्चों ने बड़ी संख्या में किया रक्तदान

भोपाल। राजधानी का अग्रणी शिक्षा संस्थान रविंद्रनाथ  टैगोर यूनिवर्सिटी भोपाल में नोबल मल्टीस्पेशलेटी हॉस्पिटल के साथ मिलकर सोमवार को भव्य ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें यूनिवर्सिटी के स्टॉफ एवं छात्रों ने अधिक संख्या में रक्तदान किया । कैम्प में नोबल हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम द्वारा जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रक्त एकत्रित किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रक्त दान से आपके मन में एक सुखद अनुभूति होती है – डॉ. पदमा मिश्रा

नोबल हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. पदमा मिश्रा ने बताया कि रक्त दान को लेकर आज भी लोगों के मन में कई सारी गलत धारणाएं मौजूद हैं। ज्यादातर लोग ऐसा सोचते हैं कि ब्लड डोनेट करने से कमजोरी आ जाती है और फिर कई बीमारियां लग सकती हैं जों कि पूरी तरह से गलत धारणा है। रक्तदान हम सभी की सामुदायिक जिम्मेदारी है। रक्त दान से आपके मन में एक सुखद अनुभूति होती है कि किसी की मदद करने की, यही आपको रिफ्रेश फील कराती है और आपको खुशी का अनुभव होता है।

रक्तदान से  किसी को कहीं न कहीं बहुत जरूरी सहायता मिलेगी – महेश एम वी

इस कार्यक्रम के संयोजक दिग्विजय सिंह एवं नर्सिंग सुपरिटेंडेंट महेश एम वी बताया कि रक्तदान का मतलब होता है कि किसी को कहीं न कहीं बहुत जरूरी सहायता मिलेगी, और आप किसी आपात स्थिति में किसी की जान बचा रहे होंगे। इस मदद से आपको जो खुशी मिलती है वह आपके मेंटल हेल्थ को काफी इंप्रूव करती है। मानसिक तौर पर आप काफी मजबूत बनते हैं।  चिकित्सा शिविर में नोबल हॉस्पिटल से डॉ. एस के श्रीवास्तव (एमडी,मेडिसिन), डॉ. शीतल राउत, निधि शर्मा, शैलवी, खुशबू, फिजा, पवन, राजकुमार, जीवन और शिवम उपस्थित रहे।

रविंद्रनाथ  टैगोर यूनिवर्सिटी से डॉ. विजय सिंह (रजिस्ट्रार), सुश्री अदिति चतुर्वेदी (प्रो. चांसलर, आरएनटीयू), डॉ. संगीता जौहरी (प्रो. चांसलर,आरएनटीयू), डॉ. सी पी मिश्रा (डीन, मेडिकल साइंस), डॉ. अविनाश सक्सेना (पैरा मेडिकल डिपार्टमेंट), डॉ. रेखा गुप्ता, गब्बर सिंह, डॉ. मेघा सिंह, पूजा नगोत्रा, डॉ. भारती गोहे के साथ साथ समस्त प्रोफेसर एवं स्टॉफ भी मौजूद रहे।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago