500 रुपए में लाइसेंस लेकर अब घर पर ही दोस्तों के साथ हो सकेगी मदिरा पार्टी

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अगर आप दोस्तों के साथ घर पर ही शराब पार्टी करना चाहते हैं तो शिवराज सरकार ने एक फैसला लिया है। दरअसल अब हाउस पार्टी में 4 शराब बोतल से अधिक शराब होती है तो आपको महज 500 रुपये में लाइसेंस मिल जाएगा, इस लाइसेंस को लेने के बाद ही आप हाउस पार्टी का मजा कर पाएंगे । प्रदेश सरकार नई आबकारी नीति 2023-24 (Excise Policy 2023-24) को लेकर तेजी से काम कर रही है। आबकारी विभाग ने शराब लाइसेंस को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक अब 500 रुपये में लाइसेंस लेकर घर पर ही दोस्तों के साथ शराब पार्टी का मजा लिया जा सकेगा। इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने शिवराज सरकार पर नशे में धकेलने का आरोप लगाया है। उन्होने आबकारी विभाग के उस लाइसेंस को लेकर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया है, जिसमें 500 रुपये में लाइसेंस लेकर घर पर ही शराब की पार्टी की जा सकेगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शराब पीने की खुली छूट दे रखी है। नौजवानों को प्रदेश को शराब के नशे में डुबोकर जनता को बर्बाद करने का इरादा भारतीय जनता पार्टी का है। उनका आरोप है कि सर्कार ने नए साल के जश्न के लिए घर पर शराब लाइसेंस देने फैसला लिया है।

3 तरह के लाइसेंस
आबकारी विभाग 3 तरह के लाइसेंस दे रहा है | जिसमें शादी, जन्मदिन और एनिवर्सरी शामिल है| इसके लिए एक विशेष तरह का 8 कॉलम का फॉर्म है| जिसे भरने के बाद आपको शराब का लाइसेंस आसानी से मिल जाएगा, और आपकी पार्टी में किसी भी प्रकार का कोई मजा खराब नहीं होगा, पार्टी और आसान होगी।

अलग-अलग रुपयों में लाइसेंस
आबकारी विभाग ने लाइसेंस को अलग-अलग कैटेगिरी में बांट दिया है| यानी घर के लिए 500 रुपये, मैरिज गार्डन और हॉल के लिए 5 हज़ार रुपये तो वही रेस्तरां के लिए 10 हज़ार में लाइसेंस मिलेगा| हालांकि पार्टी के लिए ये लाइसेंस महज एक दिन के लिए ही मिलेगा।

पार्टी में शराब शामिल ना करें
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए जरूरी है कि विभाग के पास जानकारी हो। इसे जानकारी के साथ ही नियंत्रण किया जा सकेगा इसलिए विभाग लगातार नियंत्रण करने का प्रयास कर रही है। हम भी लोगों से यही अपील करते हैं कि पार्टी में शराब शामिल ना करें।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago