Categories: देश

लोकायुक्त ने बीजेपी विधायक के बेटे प्रशांत मदल को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा ,6 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद

कर्नाटक में घूसखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर बैंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के मुख्य लेखाकार प्रशांत मदल को कर्नाटक लोकायुक्त के अधिकारियों ने 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

खास बात है कि पकड़े जाने के बाद लोकायुक्त ने तलाशी अभियान चलाया और प्रशांत के पास से 6 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद किया। प्रशांत, चन्नागिरि विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा बीजेपी विधायक के. मदल विरुपक्षप्पा के बेटे हैं। इस साल के अंत में कर्नाटक में चुनाव होना है, ऐसे में इस घटना को सत्तारूढ़ भाजपा के लिए एक गंभीर झटके के रूप में देखा जा रहा है।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब विपक्ष कर्नाटक की भाजपा सरकार पर 40 फीसदी कमीशन और सरकारी टेंडरों में घूसखोरी को लेकर हमलावर है। बताया जा रहा है कि प्रशांत ने एक टेंडर प्रक्रिया को क्लीयर करने के लिए 80 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। उन्हें उनके कार्यालय में 40 लाख रुपये स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रशांत को लोकायुक्त पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और अब दस्तावेजों की जांच कर रही है।

कर्नाटक साबुन और डिटर्जेट लिमिटेड को कच्चा माल उपलब्ध कराने के लिए निविदा के आवंटन के संबंध में शिकायत दर्ज की गई थी। प्रशांत के पिता केएसडीएल के अध्यक्ष हैं। अधिकारियों के भाजपा विधायक विरुपक्षप्पा से पूछताछ करने की संभावना है, क्योंकि कच्चे माल की खरीद निविदा के लिए केएसडीएल अध्यक्ष के लिए से रिश्वत का पैसा प्राप्त किया गया था।

विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस घटना को लेकर बीजेपी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। लोकायुक्त ने कहा कि घूस के तौर पर 81 लाख रुपये मांगे गए थे। व्यक्ति 40 लाख रुपये दे रहा था। प्रशांत ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में वित्तीय सलाहकार भी रहे हैं। एसीबी के बंद होने के बाद उन्होंने लोकायुक्त में शामिल होने के प्रयास किए, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था। लोकायुक्त ने बताया कि हमने विधायक के कार्यालय से 1.2 करोड़ रुपये बरामद किए, जहां से प्रशांत को पकड़ा गया था। लोकायुक्त पुलिस ने प्रशांत के संजयनगर स्थित डॉलर्स कॉलोनी स्थित आवास का दौरा किया। एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार सुबह प्राथमिकी दर्ज की गई, उसके बाद प्रशांत को पकड़ने का जाल बिछाया गया था।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

23 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago