भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के दौरे पर हैं आज भोपाल में वन्दे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे और संयुक्त कमांडर कांफ्रेंस में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री के भोपाल प्रवास के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाने की घोषणा करना कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा के भारी पड़ा। शनिवार दोपहर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया गया है ।
बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजधानी में प्रवास पर हैं। कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। इस बात की जानकारी लगने पर पुलिस शनिवार दोपहर संगीता शर्मा के बाग मुगालिया स्थित पेवल वे कालोनी पहुंची वहां पता चला कि वह अपने भाई के घर जो अरेरा कालोनी में हैं वहाँ पर हैं । इसके बाद पुलिस अरेरा कालोनी संगीता के भाई के घर पहुंची और संगीता शर्मा को थाने लेकर आ गई । अभी संगीता शर्मा के खिलाफ किसी तरह की कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की गई है। उन्हें प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने की आशंका के कारण थाने में निगरानी में रखा गया है।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…