मकर संक्रांति पर भारत को पतंगबाजी का इंतजार रहता है। पूरा आसमान मकर संक्रांति के दिन पतंगों से भर जाता है संक्रांति से पहले मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने चाइनीज मांझा (Chinese Manjha) बेचने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कहीं भी अगर कोई चाइनीज मांझा बेचता हुआ पकड़ा गया तो उनके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी।
गृहमंत्री ने कहा
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मकार संक्रांति नजदीक है। चाइनीज मांझा बेचने वालों को सख्त लहजे में कहा कि हमने कल ही उज्जैन में चाइनीज मांझा बेचने वाले का घर जींमदोज किया है। अगर कोई इसे बेचने की सोचता भी है तो वो संभल जाए। चाइनीज मांझा बेचने वालों पर रासुका (NSA) जैसी कार्रवाई भी हो सकती है। इसलिए संभल जाए।
उज्जैन में गिराया मकान
बता दें कि उज्जैन में एक व्यक्ति को प्रतिबंधित चायना डोर बेचते हुए चार दिन पहले गिरफ्तार किया था। आरोपित के पास से भारी मात्रा में चायनीज डोर मिली थी। जिसके बाद पुलिस व नगर निगम की टीम ने आरोपित के अवैध मकान को जमींदोज कर दिया। पुलिस को मुकबिर से सूचना मिली थी कि आरोपित घर से इस मांझे को बेच रहा था।
चाइनीज मांझा कैसे होता है खतरनाक
चाइनीज मांझे में 5 तरह के केमिकल और धातुओं का प्रयोग किया जाता है। एल्युमिनियम ऑक्साइड और लेड का इस्तेमाल होता है। सभी चीज मिलती है तो धार वाला चाइनीज मांझा तैयार होता है। जिसे कोई आम धागा काट नहीं सकता। पतंगबाजी का शौक रखने वालों की ये पहली पसंद है। ये मानसून के दौरान खराब भी नहीं होता है।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…