Categories: देश

बेंगलुरु में मेट्रो का पिलर गिरा, मां-बेटे की मौत

कर्नाटक के बेंगलुरु में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निमार्णाधीन मेट्रो का पिलर गिर गया। इसके नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। इस हादसे के सभी हताहत एक ही परिवार के बताए जाते हैं। मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि मृतका का पति और एक अन्य बेटा घायल हो गया है। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय तेजस्विनी और उसके ढाई साल के बेटे विहान के रूप में हुई है। जबकि तेजस्विनी के पति सिविल इंजीनियर लोहित कुमार और उनका एक अन्य बेटा जख्मी हो गया है। इंजीनियर लोहित पत्नी को ऑफित और बच्चों को चाइल्ड केयर सेंटर छोड़ने जा रहे थे। तभी मेट्रो पिलर गिरा, और वो स्कूटी के साथ उसके मलबे में दब गए।

सीएम ने मांगी रिपोर्ट, पुलिस जांच शुरू

तेजस्विनी और विहान के सिर में काफी चोटें आईं और ज्यादा खून बह जाने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। तेजस्विनी धारवाड़ की रहने वाली थीं। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) द्वारा निर्माण कार्य के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करेंगे। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा

घटना के बाद बेंगलुरु मेट्रो के एमडी अंजुम परवेज और एडिशनल सीपी मौके पर पहुंच चुके हैं। अंजुम ने कहा कि बेंगलुरु मेट्रो की तरफ से मृतक परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब निर्माण की बात आती है तो हम हाई क्वालिटी स्टैंडर्ट का पालन करते हैं। घटना की जांच की जा रही है। ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए बेहतर कदम उठाए जाएंगे।

40% कमीशन वाली सरकार का नतीजा

घटना के बाद इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि यह हादसा 40% कमीशन वाली सरकार का नतीजा है। यहां विकास कार्यों में गुणवत्ता नहीं है।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

23 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago