गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सलमान खुर्शीद के बयान की आलोचना की

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सलमान खुर्शीद के बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होने राहुल गांधी की की तुलना नारायण से की है। इसे उन्होने चाटुकारिता की पराकाष्ठा बताया है। ज्ञात हो कि भारत जोड़ो को लेकर मुरादाबाद में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने एक प्रेस वार्ता की थी। यहां उन्होने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करते हुए कहा कि भगवान राम की खड़ाऊ दूर तक जाती है। उत्तर प्रदेश में खड़ाऊ पहुंच गई है तो विश्वास है कि ‘राम जी’ भी पहुंचेंगे। इस मामले पर गृह मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होने कहा कि ‘नर कि तुलना नारायण से करना कोई भी उचित नहीं मानेगा। चाटुकारिता की पराकाष्ठा है लेकिन इससे आप दूसरों को आहत कर रहे हैं। कहां दस जनपथ में रहने वाले राहुल जी और कहां अपने पिता के आदेश पर चौदह वर्ष तक वन वन घूमने वाले वनवासी राम जो मर्यादा पुरूषोत्तम हो गए। कहां उन्होने भालुओं और वानरों की सेना लेकर राष्ट्र का वंदन किया और लंका को नेस्तनाबूत किया और कहां सरहद पर हमारे जवानों के लिए अपमान की भाषा बोलने वालों की आप नारायण से तुलना कर रहे हो। ये जवानों की भी भावनाओं को आहत करने वाला है। नर की नारायण से तुलना मैं अच्छा नहीं मानता।’

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता हिंदुओं की आस्था को आहत करने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। एक नेता राशिद अल्वी को राम का नाम लेने वाले राक्षस दिखाई देते थे चो अब सलमान खुर्शीद हिंदुत्व की तुलना बोको हरम व आईएसआईएस जैसा आतंकी संगठन से करते है। अब उन्हें राहुल गांधी में भगवान राम दिख रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हिंदुओं की आस्था पर चोट करने का परिणाम भी कांग्रेस भुगत रही है लेकिन आश्चर्य है कि फिर भी वो सुधर नही रही है।

nobleexpress

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

3 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

3 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

4 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

2 months ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

7 months ago