बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज 27 दिसंबर मंगलवार को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुपरस्टार ने अपना जन्मदिन अपनी छोटी भांजी आयत शर्मा (अर्पिता खान शर्मा-आयुष शर्मा की बेटी) के साथ मनाया। आयत का जन्मदिन भी 27 दिसंबर को मनाया जाता है। आज आयत तीन साल की हो गई। ऐसे में खान परिवार में डबल जश्न है। सलमान की जन्मदिन पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री कई बड़े सितारों ने शिरकत की। इन्हीं सब के बीच भाईजान के बर्थडे बैश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए देखे जा सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ बर्थडे पार्टी से बाहर निकले। बाहर निकलने के बाद उन्होंने कई बार एक दूसरे को गले लगाया। इस मौके पर वहां पैपराड़ी का भी जमावड़ा था तो दोनों सुपरस्टार्स ने एक साथ तस्वीरों के लिए पोज़ भी दिया। इस मौके पर सलमान और शाहरुख के फैंस के लिए कुछ ऐसे पल भी आए जो शायद ही वो कभी भुला पाएं। सलमान खान ने खुद ही शाहरुख खान के लिए उनकी गाड़ी का दरवाज़ा खोला। उन्हें गले लगाया और अंदर बिठाया।
सलमान खान की बर्थडे पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा ,रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा, कार्तिक आर्यन, पुल्कित सम्राट और कृति खरबंदा, श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी, सिद्धांत चतुर्वेदी प्रज्ञा जायसवाल समेत कई सितारे पहुंचे। पार्टी में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी और यूलिया वंतूर भी शामिल हुईं।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…