अमेरिका में भीषण बर्फ़ीले तूफ़ान की चपेट में आकर लगभग 50 लोगों की जान चले गई है। न्यूयॉर्क राज्य में अधिकारियों ने क्रूर स्थितियों का वर्णन किया है, विशेष रूप से बुफालो (Buffalo) में। जहां वाहनों और बर्फ के ढेर के अंदर जीवित या मृत लोगों की तलाश की जा रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका के पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में बर्फ़ीले तूफ़ान की स्थिति बनी हुई है। जिसने देश को कई दिनों तक जकड़ रखा है। इस तूफान के कारण बिजली आउटेज, यात्रा में देरी और नौ राज्यों में कम से कम 49 मौतें हुई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देश के पश्चिमी राज्य मोंटाना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान -45 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। चक्रवाती तूफान के कारण अमेरिका के मध्य राज्यों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। नेशनल वेदर सर्विस ने बताया कि डेस मोइनेस, आयोवा में तापमान -37°F (-38°C) रहा, जो 5 मिनट से भी कम समय में फ्रॉस्टबाइट पैदा कर सकता है, मतलब यदि इंसान खुली हवा के संपर्क में आ जाए तो ठंड के कारण उसकी स्किन डेड हो सकती है, इंटरनल टीश्यूज डैमेज हो सकते हैं। देशभर में 3,000 से अधिक फ्लाइट्स खराब मौसम के कारण रद्द करनी पड़ीं। बम साइक्लोन के कारण अकेले उत्तरी कैरोलिना ने 1,81,000 से अधिक घरों ने आउटेज का सामना किया। वर्जीनिया और टेनेसी में स्थिति खराब रही।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…