Categories: देश

प्रधानमंत्री सिर्फ तीन घंटे के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हों, ईर्ष्या और द्वेष का भाव खत्म हो जाएगा

नई दिल्ली ।‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक हमलों को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाथ में तिरंगा लेकर इस यात्रा का हिस्सा बनें ‘इससे मन के सारे विकार खत्म हो जाएंगे।’ पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह कहा कि सत्तापक्ष को राहुल गांधी और यात्रा को लेकर ‘झूठ फैलाने’ और आधारहीन बातें करने की बजाय अर्थव्यवस्था और रोजगार पर ध्यान देना चाहिए। मोदी जी से आग्रह है कि आप हाथ में तिरंगा लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में तीन घंटे इस यात्रा में चलिए ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे ईर्ष्या और द्वेष का भाव खत्म हो जाएगा

उन्होंने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी यह यात्रा लोगों को जोड़ने, लोगों के मन से नफरत और ईर्ष्या मिटाने के लिए कर रहे हैं। मोदी जी से आग्रह है कि आप हाथ में तिरंगा लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में तीन घंटे इस यात्रा में चलिए। मन से सारे विकार निकल जाएंगे।’’उन्होंने दावा किया, ‘‘जब हाथ में तिरंगा होगा और ‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगेंगे तो आपके अंदर से नफरत, ईर्ष्या और द्वेष का भाव खत्म हो जाएगा। फिर आप लोग कंटेनर, टी-शर्ट, जूतों के बारे में बात करना छोड़ देंगे तथा यह सोचेंगे कि अर्थव्यवस्था में सुधार कैसे हो, रोजगार कैसे दिए जाएं।’’

गौरव वल्लभ ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, आप अपने साथ अमित शाह जी को लाइए और उन्हें सिर्फ 15 मिनट चलवाइए, स्मृति ईरानी को पांच मिनट के लिए चलने के लिए कहिए। इतने में भी उन्हें फायदा मिलेगा।’’

भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी का रोजाना करते हैं अपमान

गौरव वल्लभ ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के अन्य नेता यह कहकर अटल बिहारी वाजपेयी का रोजाना अपमान करते हैं कि पिछले 70 वर्षों में कुछ नहीं हुआ जबकि इन 70 वर्षों में छह साल वाजपेयी ने सरकार का नेतृत्व किया था।

 

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago