कोरोना वायरस के नये वेरिएंट BF7 की आहट से पहले ही मध्यप्रदेश सरकार एक्टिव मोड में, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग ने स्टेट वायरोलॉजी लेबोरेटरी में जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन का किया निरीक्षण

कोरोना वायरस के नये वेरिएंट बीएफ डॉट 7 की आहट से पहले ही मध्यप्रदेश सरकार एक्टिव मोड में आ चुकी है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज स्थित स्टेट वायरोलॉजी लेबोरेटरी में जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जीनोम सिक्वेंसिंग के लिये मशीन पूर्ण रूप से इंस्टाल की जा चुकी है। इसमें एक बार में 96 पॉजिटिव सेंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग की जा सकेगी। मंत्री श्री सारंग ने जीनोम सिक्वेंसिंग के संबंध में सभी व्यवस्थाएँ चुस्त-दुरूस्त करने के निर्देश दिये।

जीनोम सिक्वेंसिंग से नये वेरिएंट की हो सकेगी पहचान

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को कोरोना के सभी पॉजिटिव मामलों की जीनोम सिक्वेंसिंग के निर्देश दिये गये हैं। अभी भोपाल के एम्स में जीनोम सिक्वेंसिंग की जा रही थी। अब भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय सहित इंदौर और ग्वालियर के मेडिकल कॉलेज में भी जीनोम सिक्वेंसिंग मशीनों की स्थापना की जा चुकी है। जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन के संचालन के लिये विशेषज्ञों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है।

ऑक्सीजन प्लांट में पीरियाडिक कैलेंडर अनुसार हर माह किया जा रहा मॉक ड्रिल

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि कोरोना की सटीक जाँच एवं उपचार के लिये राज्य सरकार द्वारा पूर्व में ही तैयारियाँ कर ली गई हैं। मध्यप्रदेश के सभी ऑक्सीजन प्लांट चालू एवं पूरी क्षमता के साथ सक्रिय हैं। ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिये पीरियाडिक कैलेंडर बनाया गया है। इसके अनुसार हर माह ऑक्सीजन प्लांट की मॉक ड्रिल की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में लगभग 43 हजार बिस्तर उपलब्ध हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उनका पूरी तरह पालन किया जायेगा।

मध्यप्रदेश में कोरोना के केवल 4 एक्टिव मरीज

मंत्री श्री सारंग ने बया कि वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के केवल 4 एक्टिव केस हैं। पिछले 3 दिनों से एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है। सभी पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

 

वैक्सीनेशन में मध्यप्रदेश ने किया सबसे अच्छा प्रदर्शन

मंत्री श्री सारंग ने वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर कहा कि केंद्र सरकार की ओर से राज्य को पर्याप्त मात्रा में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। मध्यप्रदेश ने टीकाकरण में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।

क्या है जीनोम सिक्वेंसिंग

जीनोम सिक्वेंसिंग किसी वायरस का बायोडाटा होता है। वायरस कैसा है, किस तरह दिखता है, इसकी जानकारी जीनोम से मिलती है। इसी वायरस के विशाल समूह को जीनोम कहा जाता है। वायरस के बारे में जानने की विधि को जीनोम सिक्वेंसिंग कहते हैं।

nobleexpress

Recent Posts

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

7 days ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 weeks ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 weeks ago

नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण व निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित

भोपाल ।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…

2 weeks ago

SPL-6 क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘7 वंडर्स’ का दबदबा, फाइनल में पावर हीटर को हराकर बनी चैंपियन

भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…

2 weeks ago

फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नर्मदापुरम पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…

1 month ago