भोपाल

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में निखिता गांधी का धमाकेदार लाइव कॉन्सर्ट

भोपाल। कोलार रोड स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में शनिवार रात मशहूर बॉलीवुड सिंगर निखिता गांधी का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 5000 हजार की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और निखिता के सुपरहिट गानों पर जमकर झूमे।

कॉन्सर्ट की शुरुआत निखिता गांधी ने अपने लोकप्रिय गाने के बाद माहौल और भी रोमांचक हो गया। छात्रों ने मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर उनका स्वागत किया और पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

निखिता ने एक के बाद एक हिट गानों की प्रस्तुती दी उनके हर गाने पर स्टूडेंट्स ने तालियों और डांस के साथ भरपूर उत्साह दिखाया।

कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के कल्चरल फेस्ट के तहत किया गया था। इस मौके पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन जय नारायण चौकसे ,प्रो चांसलर डॉक्टर अनुपम चौकसे, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्वेता अनुपम चौकसे और अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। उन्होंने निखिता गांधी का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के बीच सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

कॉन्सर्ट के अंत में निखिता ने छात्रों से संवाद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

20 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago