मध्यप्रदेश

आटा, दाल, ही नहीं बल्कि आलू ,टमाटर सभी हरी सब्जियां हुई महंगी

भोपाल । राशन और सब्जियों की बढ़ती कीमतों से आम आदमी के रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। आटा-दाल और सब्जियों की महंगाई मध्यमवर्ग को खासा परेशान कर रही है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली तुवर दाल 200 रुपये किलो तक बिक रही है और मूंग दाल भी सवा सौ रुपये की सीमा को लांघ चुकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गर्मी का मौसम नए गेहूं की आवक का होता है, लेकिन इस मौसम में महंगे हुए आटे ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। थाली को मंहगी करने में आलू-प्याज भी आटे-दाल का साथ बखूबी निभा रहे हैं। हालांकि तेल और शक्कर ने कुछ राहत दी है।

सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई दर (Food Inflation) कंट्रोल में नहीं आ रही है । इसे बढ़ाने में दाल, प्याज, गेहूं, आलू जैसे रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले खाने के सामानों का सबसे बड़ा हाथ है। रिटेल महंगाई दर घटकर पौने 5 फीसदी पर आने के बावजूद खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई दर 8.69 फीसदी के हाई लेवल पर है, लेकिन हालात आने वाले समय में भी सुधरने के संकेत नहीं दे रहे हैं।

एक शिक्षिका ने कहा, ‘महंगाई तब तक कोई मुद्दा नहीं है कि ऑटोमोबाइल से लेकर संपत्ति और कपड़े तक सभी वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन यह तब ज्यादा चुभती है जब दैनिक उपयोग की वस्तुएं काफी महंगी हो जाती हैं, और अभी यही हो रहा है। दूध की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई हैं, आलू की कीमतें, जो काफी समय से 20 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर थीं, दोगुनी होकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं। अरहर 180 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। ये वो चीजें हैं जिनका आप रोजाना इस्तेमाल करते हैं और हर बार आपको बढ़ती कीमतों की याद दिला दी जाती है।’

आलू और टमाटर की बढ़ती कीमतों के बारे में पूछे जाने पर बिट्टन मार्केट सब्जी व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष हरिओम खटीक ने कहा, ‘इस साल आलू की पैदावार कम है और बाजार में टमाटर की आवक भी कम हो गई है, जिससे उनकी k कीमतों में भारी वृद्धि हुई है और यह स्थिति कुछ समय तक बनी रहने की संभावना है।’ हालांकि, सिर्फ आलू और टमाटर ही नहीं बल्कि सभी हरी सब्जियां भी 40 रुपये  प्रति  किलोग्राम  से ज्यादा महंगी हो गई हैं।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago