नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने NEET Result मामले को लेकर कहा है कि नीट परीक्षा रद्द नहीं की जाएगी। साथ ही नीट काउंसलिंग प्रक्रिया पर भी रोक नहीं लगाई जाएगी। वहीं नीट स्कैम मामले को लेकर लगाए गए आरोप के बारे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला नीट यूजी 2024 रद्द करने के लिए दायर की गई याचिका की सुनवाई के दौरान दिया है। कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए साफ कह दिया कि नीट एग्जाम और रिजल्ट रद्द नहीं किए जाएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शीर्ष अदालत ने 10 उम्मीदवारों की ओर से नीट परीक्षा को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हम यह मान रहे हैं कि परीक्षा परिणाम प्रभावित हुए हैं और इसको लेकर एनटीए और सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है, लेकिन परीक्षा को रद्द नहीं किया जाएगा और ना ही काउंसलिंग पर रोक लगाई जाएगी। जस्टिस विक्रम नाथ और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की स्पेशल बेंच ने काउंसलिंग पर रोक लगाने और परीक्षा को रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया।
वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सुप्रीम कोर्ट से जांच की मांग की थी. साथ ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने मामले की चांज सीबीआई से करने की मांग की है और कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो वरना वे देशभर में हड़ताल करेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने Neet Scam को लेकर NTA पर आरोप लगाया है। सवाल इसमें निगेटिव मार्किंग के बावजूद उम्मीदवारों ने 718-719 मार्क्स हासिल कैसे कर लिया? एनटीए ने कहा है कि उन्होंने उन लोगों को ग्रेस मार्क्स दिए हैं, जिन्हें एग्जाम के दौरान समय नहीं मिल पाया था।
नीट यूजी-2024 परीक्षा के परिणाम को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि इस साल पहले पेपर लीक होने का समाचार आया, जिसे दबा दिया गया। अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के कई परीक्षार्थियों ने छात्रों के अंक बढ़ाए जाने के आरोप लगाए हैं। वहीं इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में कहा था कि पेपर लीक, धांधली और भ्रष्टाचार नीट समेत कई परीक्षाओं का अभिन्न अंग बन गई है। इसकी सीधी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। अभ्यर्थियों के लिए भर्ती परीक्षाओं में भाग लेना, फिर अनेकों अनियमितताओं से जूझना, पेपर लीक के चक्रव्यूह में फंसना, उनके भविष्य से खिलवाड़ है।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…