मध्यप्रदेश

ग्रामोद्योग गतिविधियों से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जायेगा – मंत्री दिलीप जायसवाल

भोपाल।कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा है कि कुटीर एवं ग्रामोद्योग गतिविधियों के माध्यम से प्रदेश में स्व-रोजगार गतिविधियों को बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होंने शिल्प गतिविधियों के आधार पर जिलेवार प्रोजेक्ट तैयार किये जाने के निर्देश मंत्रालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में दिये।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्री जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में हस्तशिल्प और हथकरघा के शिल्पी उपलब्ध हैं। आवश्यकता उनके द्वारा उत्पादित सामग्री को बाजार मुहैया कराये जाने की है। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प विकास निगम सहित विभाग के सभी शोरूम पर सभी तरह की उत्पादित सामग्री को प्रदर्शित और विक्रय के लिये उपलब्ध कराया जाये। इससे उत्पादों को अच्छे दामों पर विक्रय किया जा सकता है।

मंत्री  जायसवाल ने कहा कि रेशम उत्पादन गतिविधियों से जुड़ी महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जायेगा। उन्होंने रेशम उत्पादन केन्द्रों को पीपीपी मोड पर विकसित करने की संभावनाएँ तलाशने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये। वर्तमान में प्रदेश में 60 मीट्रिक टन कुकुन का उत्पादन हो रहा है, इसे बढ़ाये जाने की आवश्यकता है।

शहडोल में कालीन पार्क की कार्य-योजना बनाने के निर्देश

मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि शहडोल संभाग और उसके सीमावर्ती जिलों में बड़ी संख्या में कालीन उद्योग से जुड़े हुए कारीगर हैं। इनको तकनीकी और आर्थिक सहयोग मुहैया कराये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने शहडोल में कालीन पार्क की कार्य-योजना तैयार करने के निर्देश दिये है।

शासकीय विभागों और बैठकों में विंध्यवैली के उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाये

मंत्री  जायसवाल ने कहा कि विभागीय विंध्यवैली के प्रोडक्ट उत्तम गुणवत्ता और सस्ती दरों पर उपलब्ध होते हैं। राज्य सरकार के सभी विभाग अपने कार्यक्रमों और बैठकों में विंध्यवैली के उत्पादों का उपयोग करें। इसके लिये राज्य शासन से सभी विभागों को निर्देश जारी किये जायेंगे।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री विनोद कुमार, आयुक्त हथकरघा एवं प्रबंध संचालक हस्तशिल्प विकास निगम श्री मोहित बुंदस, प्रबंध संचालक खादी श्री मालसिंह भयड़िया, आयुक्त रेशम मध्यप्रदेश श्री मदन नागर गोजे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

nobleexpress

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

2 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

2 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

3 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

1 month ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago