मध्यप्रदेश

अब गाय के गोबर से बनेगी CNG , प्रधानमंत्री ने बायो-सीएनजी संयंत्र वाली गौशाला किया उद्घाटन

भोपाल। मध्यप्रदेश की पहली ऐसी वायो सीएनजी बनाने वाली यूनिट शुरू होने जा रही है जहां गाय के गोबर से बायो सीएनजी बनेगी।इससे तैयार गैस से ग्वालियर नगर निगम के वाहन तो चलेंगे ही बल्कि इसे आम लोगो को उपयोग के लिए देने की भी योजना है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ग्वालियर में बायो-सीएनजी संयंत्र वाली गौशाला का डिजिटल रूप से उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने गांधी जयंती के मौके पर ‘स्वच्छ भारत मिशन’ एवं ‘अमृत योजना’ के तहत 685 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और आरंभ किया।

प्लांट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल उद्घाटन किया

ग्वालियर में स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी लाल टिपारा गौशाला में तैयार किये गए। 2 सितंबर मंगलवार को इस बायोसीएनजी प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल किया। इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित तमाम मंत्रीगण और अधिकारी मौजूद रहे।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के सहयोग से 100 टन गाय के गोबर का उपयोग करके प्रतिदिन तीन टन प्राकृतिक गैस का उत्पादन करने वाले बायो-सीएनजी संयंत्र वाली ‘गौशाला’ की स्थापना की गई है।अधिकारी ने कहा कि संयंत्र 20 टन उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद का भी उत्पादन करेगा। उन्होंने कहा कि आईओसी संयंत्र के संचालन और रखरखाव में सहायता करेगा।अधिकारी ने बताया कि गौशाला का निर्माण आईओसी के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व कोष से 32 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और इसके विस्तार के लिए एक हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि आरक्षित की गई है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

4 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago